Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बच्ची पर हमले के बाद जागा प्रशासन, ऊना में आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए चला विशेष अभियान

Summer express/ऊना, राकेश -:ऊना शहर में एक मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड द्वारा किए गए हमले के बाद नगर निगम प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए आवारा कुत्तों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू कर दिया है। घटना के बाद लोगों में भारी रोष देखने को मिला, जिसके चलते प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया।नगर निगम की टीमों ने सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर आवारा कुत्तों को पकड़ना शुरू किया। अभियान के तहत पकड़े गए कुत्तों को शहर से बाहर निर्धारित स्थानों पर ले जाया जा रहा है, जहां उनकी देखरेख और आवश्यक प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और आवारा कुत्तों से होने वाली घटनाओं पर रोक लगाना है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले शहर में एक बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम और जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। लोगों का कहना था कि शहर के कई इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है।जनता की मांग और घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और नगर निगम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद निगम की टीमों ने अभियान शुरू कर दिया।प्रशासन ने शहरवासियों को भरोसा दिलाया है कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे, ताकि लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रेवाड़ी में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मंडी में भीगा सैकड़ों क्विंटल बाजरा

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अर्णब चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से लगातार दूसरे दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। शुक्रवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे पहले रातभर हुई तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी...

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो डंपरों और रोडवेज बस की टक्कर, सात यात्री घायल

Summer express, रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूढ़ फ्लाईओवर के पास शुक्रवार सुबह दो डंपरों और राजस्थान रोडवेज की बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय बस में करीब 25 यात्री सवार थे। दुर्घटना में सात यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी...

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में शुरू हुई क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा, मरीजों को मिलेगी राहत

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा सरकार की ओर से नागरिक अस्पतालों में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसी कड़ी में अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भी शुक्रवार से यह सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे मरीजों...

रामलीला मैदान की महारैली में हरियाणा की भागीदारी सबसे अधिक होगी: संजय दत्त

पलवल, सुंदर कुंडू I हरियाणा कांग्रेस ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने दावा किया कि महारैली में लाखों की संख्या में लोगों की भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कार्यकर्ता इस...

पलवल में बाल कुपोषण प्रबंधन की पायलट परियोजना की समीक्षा, विभागीय समन्वय पर जोर

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। जिला सचिवालय के सभागार में राज्य सहायता मिशन, हरियाणा की ओर से स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के अंतर्गत बाल कुपोषण के प्रबंधन के लिए चिकित्सीय पोषण आहार के माध्यम से संचालित पायलट परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.