Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत-अफगानिस्तान मैच के मद्देनजर TET अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 13 जून को धर्मशाला में आयोजित होने वाले भारत-अफगानिस्तान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को देखते हुए टीईटी जून-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि मैच के कारण धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का दबाव सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहने की संभावना है, जिससे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में देरी हो सकती है।

उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से तैयार करें और परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए समय से पहले केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। डॉ. शर्मा ने बताया कि टीजीटी (आर्ट्स) टीईटी परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी, जबकि टीजीटी (मेडिकल) टीईटी परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक संपन्न कराई जाएगी।बोर्ड ने विशेष रूप से धर्मशाला मार्ग पर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बालिका) धर्मशाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मटौर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़ी में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि यदि संभव हो तो अभ्यर्थी एक दिन पहले ही धर्मशाला क्षेत्र में पहुंच जाएं। साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज, विशेषकर प्रवेश पत्र, अपने साथ रखना न भूलें ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

स्कूल संचालिका हत्याकांड पर जयराम ठाकुर का सरकार पर तीखा हमला

Summer express, धर्मवीर , मंडी | पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में स्कूल संचालिका की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार और पुलिस प्रशासन ने समय रहते गंभीरता दिखाई होती तो इस दुखद घटना को टाला जा सकता था। मंडी...

कांग्रेस ने महिलाओं के साथ किया विश्वासघात, चुनावी वादा हुआ ढेर : पायल वैद्य

summer express,शिमला। भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना में बार-बार किए जा रहे संशोधनों को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनावों के दौरान प्रदेश की महिलाओं से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आते ही उन...

15 अगस्त तक मछली पकड़ने और बिक्री पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

Summer express, सुभाष , बिलासपुर | हिमाचल प्रदेश में मछलियों के प्रजनन काल को ध्यान में रखते हुए मत्स्य विभाग ने 16 जून से 15 अगस्त 2026 तक मछली पकड़ने और उसकी बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया है। इस अवधि के दौरान प्रदेश के सभी सामान्य जलाशयों, नदी-नालों और उनकी सहायक धाराओं में मत्स्य आखेट की...

राजस्थान हादसे में हरियाणा के परिवार पर टूटा कहर, सात जनों की मौत

Summer express, मताना । राजस्थान के डूंगरगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे ने हरियाणा के मताना गांव के एक परिवार को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया। हादसे में घायल सेवानिवृत्त वरिष्ठ लेखाकार ओमप्रकाश की दोहती तनवी ने भी सोमवार देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इस दर्दनाक हादसे में...

करनाल में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत

Summer express, करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर नीलोखेड़ी के निकट मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सड़क किनारे खड़ी एक कार का दरवाजा अचानक खुल गया, जिससे बाइक असंतुलित होकर सड़क पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.