Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में मिड-डे मील सामग्री चुराने वाले दो गैंग का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल पुलिस ने सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को निशाना बनाकर मिड-डे मील योजना का सामान चोरी करने वाले दो संगठित गिरोहों का पर्दाफाश किया है। सीआईए-3 की टीम ने कार्रवाई करते हुए छह चोरों और चोरी का सामान खरीदने वाले दो कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान, नकदी और वारदातों में इस्तेमाल किए गए वाहन बरामद किए गए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि पिछले करीब तीन महीनों से जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। चोर राशन, गैस सिलेंडर, बर्तन, बैटरियां और अन्य आवश्यक सामग्री चोरी कर रहे थे। कई स्थानों पर मिड-डे मील के लिए रखा गया राशन गायब होने से बच्चों के भोजन की व्यवस्था प्रभावित होने लगी थी। इन घटनाओं को लेकर विभिन्न थानों में 16 मामले दर्ज किए गए थे।

लगातार बढ़ती वारदातों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच सीआईए-3 को सौंपी गई। इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी दो अलग-अलग गिरोहों में काम कर रहे थे और सुनियोजित तरीके से स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों को निशाना बनाते थे।

जांच में पता चला कि आरोपी दिन के समय ऑटो में घूमकर स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों की रेकी करते थे। रात के समय वे चोरी की वारदातों को अंजाम देते और सामान को ऑटो के माध्यम से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाते थे। बाद में चोरी का सामान कबाड़ियों को बेच दिया जाता था।

पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के आरोप में दो कबाड़ियों को भी गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर बड़ी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया गया। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 26 गैस सिलेंडर, बड़ी मात्रा में बर्तन, इन्वर्टर, बैटरियां, करीब साढ़े सात क्विंटल गेहूं और अन्य सामान बरामद किया गया है। इसके अलावा चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त 63 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। वारदातों में इस्तेमाल किए गए दो ऑटो भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने घरौंडा, मधुबन, सदर, निसिंग, असंध, कुंजपुरा और सेक्टर-32/33 थाना क्षेत्रों में चोरी की अनेक वारदातों को अंजाम दिया। अब तक 24 मामलों का खुलासा हो चुका है और अधिकांश घटनाओं से जुड़ा सामान बरामद कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। एक आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं बरामद सामान कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को सौंपा जाएगा, ताकि बच्चों की मिड-डे मील व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

ट्राइसिटी में हथियार सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ l ट्राइसिटी में सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल, दो देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।...

अभिषेक बनर्जी जल्द जाएंगे जेल, ओवैसी कभी भाजपा के साथ नहीं रहे : रेखा शर्मा

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |  राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने पश्चिम बंगाल के प्राथमिक स्कूल भर्ती घोटाले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और उसके राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। अंबाला प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के चलते अभिषेक बनर्जी जल्द ही...

यमुनानगर में होटल कारोबारी को जान से मारने की धमकी, परिवार और होटल को भी निशाना बनाने की चेतावनी

Summer express, यमुनानगर l शहर के एक होटल कारोबारी को डाक के माध्यम से मिले दो धमकी भरे पत्रों ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पत्रों में कारोबारी, उनके बेटे, बहन और जीजा को जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ होटल को आग लगाने की चेतावनी भी दी गई है। घटना...

संसाधनों की कमी पर भड़के बिजली कर्मचारी, UHBVN के खिलाफ प्रदर्शन

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |  हरियाणा विद्युत विभाग (UHBVN) में संसाधनों की कमी को लेकर कर्मचारियों का गुस्सा खुलकर सामने आया। अंबाला में विभागीय कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और कार्य व्यवस्था में आ रही खामियों को उजागर करते हुए अधिकारियों के खिलाफ विरोध जताया। कर्मचारियों का कहना है कि आधुनिक तकनीक के...

शहीद स्मारक का लाइट एंड साउंड शो बनेगा प्रमुख आकर्षण : अनिल विज

Summer express, अंकुर कपूर , अम्बालाl। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक के ओपन एयर थियेटर में तैयार किए गए अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शो का निरीक्षण किया। इस दौरान शो के निर्माण से जुड़ी मुंबई की टीम के निदेशक, लेखक एवं कलाकार अतुल तिवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.