Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कल्हेल पुल के नीचे मिला युवक का शव, परिजनों ने किया चक्का जाम, जांच का आश्वासन मिलने पर बहाल हुआ यातायात

Summer express/चम्बा, मंजूर पठान -:चम्बा जिले के चम्बा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित कल्हेल पुल के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना का पता रविवार सुबह उस समय चला जब स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान होने के बाद परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। शव मिलने की घटना से आक्रोशित परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर चम्बा-तीसा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तीसा थाना के प्रभारी अशोक कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी तथा हर पहलू को ध्यान में रखते हुए सच्चाई सामने लाई जाएगी। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद लोगों ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया और चक्का जाम खोल दिया, जिसके बाद यातायात फिर से सुचारू रूप से बहाल हो गया।फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई है तथा मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पूरे मामले पर क्षेत्रवासियों की नजर बनी हुई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.