Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकारी विभाग में लगवाना चाहते हैं अपनी टैक्सी तो 16 जून तक करें आवेदन

Summer express/मंडी, धर्मवीर- :प्रदेश सरकार द्वारा राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के अंतर्गत युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और हरित तथा स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ई-टैक्सी योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के लिए इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आगामी 16 जून तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी मंडी अरविंद सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ई-टैक्सी की खरीद पर पात्र लाभार्थियों को वाहन लागत का 50 प्रतिशत तक अनुदान (सब्सिडी) प्रदान किया जाएगा। 

योजना का उद्देश्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को स्थायी स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और हरित हिमाचल के निर्माण में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करना है। योजना के लिए पात्रता के अनुसार आवेदक हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। उसकी आयु 23 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उसके पास वैध कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। आवेदक का हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में कम से कम एक वर्ष से पंजीकृत होना अनिवार्य है और उसकी वार्षिक पारिवारिक आय तीन लाख रुपये से कम होनी चाहिए।योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी परिवहन विभाग के पोर्टल https://etaxihpdt.org/home पर आवश्यक दस्तावेजों सहित ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग के दूरभाष नंबर 0177-2625277 या जिला रोजगार कार्यालय मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 पर संपर्क कर सकते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

डिग्री कॉलेज संधोल को किसी सूरत में बंद नहीं होने देंगे, जरूरत पड़ी तो लड़ेंगे लंबी लड़ाई : रजत ठाकुर

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:डिग्री कॉलेज संधोल को बंद करने अथवा उसकी शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश का भाजपा संधोल इकाई ने कड़ा विरोध करने का निर्णय लिया है। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि क्षेत्र की वर्षों पुरानी इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्था को किसी भी सूरत में बंद...

राहुल गांधी के राष्ट्रीय आंदोलन पर दुष्यंत का हमला,बोले – अब तो प्रियंका भी उनके खिलाफ

मंडी, धर्मवीर -: केंद्र की मोदी सरकार के 12 साल के विकास कार्यों की जानकारी देने हिमाचल पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के राष्ट्रीय आंदोलन पर चुटकी ली है। दुष्यंत कुमार ने कहा कि देश मे राहुल गांधी के विश्वसनीयता समाप्त हो गई है, इस आंदोलन...

शादी के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत, दहेज के लिए 50 लाख रुपये मांगने का आरोप

Summer express/गुरुग्राम, अनुज पांचाल-: हरियाणा के गुरुग्राम से दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। बेगमपुर खटोला निवासी एक नवविवाहिता की शादी के महज छह महीने बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने और अतिरिक्त रकम की मांग करने का...

संजौली स्कूल हत्याकांड: सुरक्षाकर्मी ने बताई वारदात की पूरी कहानी, चंद सेकेंड में बरसाईं गोलियां

Summer express/शिमला, संजू -:शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की दिनदहाड़े हुई हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस सनसनीखेज वारदात के दौरान स्कूल परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मी यशपाल ने पुलिस को घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उनके अनुसार, दो नकाबपोश...

डंपिंग जोन के विरोध में शाहाबाद-बराड़ा रोड पर किसानों और स्थानीय लोगों का प्रदर्शन, विधायक रामकरण काला ने दिया समर्थन

Summer express/कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शाहाबाद में डंपिंग जोन को लेकर चल रहा विवाद अब और तेज हो गया है। लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे स्थानीय लोगों और किसानों ने रविवार को महापंचायत के बाद शाहाबाद-बराड़ा रोड पर सांकेतिक जाम लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.