Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में प्रेस वार्ता कर खेल राज्य मंत्री ने गिनाईं केंद्र और हरियाणा सरकार की उपलब्धियां

पलवल, सुंदर कुंडू -:हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश और प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस अवधि में सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रभावी योजनाएं लागू की हैं।

पलवल स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए गौरव गौतम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका अधिक से अधिक लाभ दिलाना है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बुनियादी ढांचे, डिजिटल तकनीक, विज्ञान, सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल किया है। चंद्रयान-3, आदित्य-एल1 और गगनयान जैसे मिशनों ने भारत की वैज्ञानिक क्षमता को विश्व स्तर पर स्थापित किया है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और जन औषधि केंद्र जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।गौरव गौतम ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी पहल से युवाओं के लिए नए अवसर सृजित हुए हैं। मुद्रा योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया गया है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम, लखपति दीदी अभियान और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी योजनाएं प्रभावी साबित हुई हैं।उन्होंने कहा कि किसानों के हित में पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, ई-नाम और एमएसपी पर फसलों की खरीद जैसी योजनाओं ने कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान की है। विकसित भारत का संकल्प केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक समावेशी, तकनीकी रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का लक्ष्य है।

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। आयुष्मान भारत-चिरायु योजना, मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना, महारा गांव-जगमग गांव योजना और किसानों के लिए सभी 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद जैसी योजनाएं प्रदेश के विकास की नई पहचान बनी हैं।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, हरेंद्रपाल कुमार राणा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.