Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस सतर्क, फर्जीवाड़े की कोशिश हुई तो करेंगे जवाबी कार्रवाई: करन दलाल

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। विधानसभा क्षेत्र होडल में रविवार देर शाम विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में फरीदाबाद लोकसभा के एसआईआर प्रभारी एवं पूर्व मंत्री करन दलाल ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेश कुमार ने किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए करन दलाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहकर मतदाता सूची से संबंधित गतिविधियों पर नजर रखने का आह्वान किया।

करन दलाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी अन्य राज्यों की तरह हरियाणा में भी मतदाता सूची के माध्यम से राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम सूची से न कटे और कोई फर्जी नाम मतदाता सूची में शामिल न हो पाए।

पूर्व मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस के बीएलए-2 कार्यकर्ता सभी बूथों पर मुस्तैदी से तैनात रहेंगे और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी गड़बड़ी या जालसाजी की कोशिश की गई तो कांग्रेस उसका पुरजोर विरोध करेगी।

करन दलाल ने कहा कि मतदाता सूची का निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करना निर्वाचन अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पात्र मतदाताओं को संविधान के अनुरूप उनका अधिकार मिलेगा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो कांग्रेस उसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

बैठक में कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने और प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों पर बिफरा विपक्ष, वीडियो फुटेज की मांग सदन से वॉकआउट

शिमला, संजू-:हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सदन में एक बार फिर हंगामा हुआ। तीन दिनों से जारी विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में व्यवस्था देते हुए स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी, जबकि समापन राष्ट्रगीत के साथ किया जाएगा। इसी दौरान...

पालतू कुत्तों का पंजीकरण न करवाया तो लगेगा भारी जुर्माना, नगर निगम हमीरपुर ने दी आखिरी चेतावनी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:शहर में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा घरों में पालतू कुत्ते पाले जा रहे हैं, लेकिन नगर निगम के रिकॉर्ड में इनमें से अधिकांश कुत्तों का पंजीकरण ही नहीं हुआ है। नगर निगम हमीरपुर के पास अब तक महज 12 पालतू कुत्तों का पंजीकरण दर्ज है, जबकि शहरी क्षेत्र में पालतू कुत्तों की...

भीख मांगकर जमा किए 8.40 लाख रुपये, मौत के बाद खुला महिला की बचत का राज

Summer express , मंड्या। कर्नाटक के मंड्या जिले में एक 69 वर्षीय महिला की मौत के बाद उसकी वर्षों की बचत का हैरान करने वाला खुलासा हुआ। सड़कों और ट्रैफिक चौराहों पर भीख मांगकर गुजारा करने वाली महिला ने सिक्कों और बैंक खाते में कुल 8.40 लाख रुपये जमा कर रखे थे। घर में रखे...

बठिंडा: गांव की दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखे मिलने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express , बठिंडा। जिले के गांव जय सिंह वाला में सोमवार सुबह सरकारी स्कूल समेत दो स्थानों की दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखे मिलने के बाद हड़कंप मच गया। एक दीवार पर ‘दिलावर बब्बर जिंदाबाद’ जबकि दूसरी जगह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) से संबंधित नारे लिखे पाए गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने...

पंडोह में बनेंगी दो नई टनलें, बाढ़ के खतरे से बाजार को मिलेगी राहत

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:पंडोह डैम में आपात स्थिति के दौरान बढ़ते जलस्तर से निपटने और पंडोह बाजार को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए दो नई टनलों का निर्माण किया जाएगा। बीबीएमबी प्रबंधन ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है और अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। प्रस्तावित दोनों टनलों की लंबाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.