Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हाथी खाना मंदिर के बाहर गंदगी से श्रद्धालु परेशान, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला छावनी। अंबाला छावनी स्थित प्रसिद्ध हाथी खाना मंदिर के बाहर फैली गंदगी और बदबू श्रद्धालुओं के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। मंदिर के मुख्य द्वार के आसपास नालों में जमा कचरा और गंदगी के ढेर स्वच्छता व्यवस्था की स्थिति को उजागर कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर के बाहर फैली गंदगी न केवल आने-जाने वालों को परेशान कर रही है, बल्कि धार्मिक स्थल की गरिमा को भी प्रभावित कर रही है।

मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने प्रशासन और नगर परिषद से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि मंदिर के प्रवेश द्वार के पास बदबू मारते नाले और कचरे के ढेर लोगों की आस्था को ठेस पहुंचा रहे हैं। श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचते ही अस्वच्छ वातावरण का सामना करना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी असुविधा होती है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार क्षेत्र के नाले लंबे समय से गंदगी से भरे हुए हैं और नियमित सफाई नहीं होने के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि सफाई व्यवस्था को लेकर बार-बार शिकायतें करने के बावजूद स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है। उनका कहना है कि नगर परिषद की ओर से सफाई कार्य के लिए एजेंसियां नियुक्त किए जाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका असर दिखाई नहीं देता।

वहीं, इस मामले में नगर परिषद अंबाला छावनी के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) देवेंद्र नारवाल ने कहा कि विभाग को समस्या की जानकारी है और जल्द ही मंदिर के आसपास सफाई अभियान चलाकर लोगों को इस परेशानी से राहत दिलाई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक स्थलों के आसपास नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और साफ-सुथरा वातावरण मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचएयू की लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की ईंटों से हमला कर हत्या

Summer express, हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) परिसर स्थित लेबर कॉलोनी में आपसी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक के सिर पर ईंट से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस...

कैथल में एथनॉल टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद विस्फोट, चालक की मौत

Summer express, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। कलायत क्षेत्र के गांव शिमला के पास एथनॉल से भरे टैंकर और धान से लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर में विस्फोट हो गया और दोनों वाहनों में भीषण आग...

पलवल में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, दो करोड़ का सामान जलकर राख

Summer express, पलवल। हरियाणा के पलवल शहर के व्यस्त रेलवे रोड पर होली चिल्ड्रन स्कूल के सामने स्थित एमएस इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम की दूसरी मंजिल पर रखा करोड़ों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। शुरुआती आकलन के मुताबिक, इस हादसे...

सोहना नगर परिषद के स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में घोटाले का आरोप, 11 लोगों पर एसीबी ने दर्ज किया केस

Summer express, सोहना (गुरुग्राम)। हरियाणा के सोहना नगर परिषद में करीब एक दशक पहले हुए स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई की है। वर्ष 2014-15 में करीब 4.87 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए इस प्रोजेक्ट की प्राथमिक जांच के बाद तत्कालीन चीफ इंजीनियर, एसडीओ,...

कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान, 150 जवानों ने 50 घर खंगाले

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर कलायत की सेंसी बस्ती में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। डीएसपी मुख्यालय बीर भान के नेतृत्व में चलाए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.