Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अवैध शराब की सूचना पर पुलिस की छापेमारी: घर से देसी कट्टा बरामद , आरोपी फरार

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के आजाद नगर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक मकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस को घर से अवैध शराब तो नहीं मिली, लेकिन तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच ऊंचागांव और सिटी थाना बल्लभगढ़ पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि लेखराज नामक व्यक्ति अपने घर से अवैध शराब का कारोबार चला रहा है। पुलिस को इस संबंध में कुछ वीडियो भी प्राप्त हुए थे, जिनके आधार पर छापेमारी की योजना बनाई गई।

पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो घर के लोगों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। अधिकारियों द्वारा कई बार दरवाजा खोलने के लिए कहा गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने ग्राइंडर और हथौड़े की मदद से दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया।

मकान की गहन तलाशी के दौरान पुलिस को एक कमरे में रखे बेड के अंदर से देसी कट्टा मिला। हालांकि, अवैध शराब बरामद नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई के दौरान घर में मौजूद लोग पिछले रास्ते से फरार हो गए, जिनमें मुख्य आरोपी लेखराज भी शामिल है।

क्राइम ब्रांच ऊंचागांव के प्रभारी सुंदर सिंह ने बताया कि लेखराज के खिलाफ पहले से अवैध शराब तस्करी, आर्म्स एक्ट और मारपीट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

वहीं, सिटी थाना बल्लभगढ़ के प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

संपत्ति विवाद और कर्ज के तनाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

Summer express, पानीपत। संपत्ति विवाद और कर्ज चुकाने के दबाव ने एक युवक को इस कदर अपराध की राह पर धकेल दिया कि उसने कुछ ही घंटों के भीतर अपने चाचा और करीबी दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। पंजाब के लालड़ू और हरियाणा के पानीपत में अंजाम दी गई इस सनसनीखेज वारदात ने...

NEET री-एग्जाम अभ्यर्थियों को हरियाणा रोडवेज में मुफ्त सफर, सरकार ने जारी किए आदेश

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने NEET पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर जारी इस व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक आसानी और बिना अतिरिक्त खर्च के पहुंचाना...

पंचकूला नगर निगम फंड घोटाला: IAS आरके सिंह तीन दिन के CBI रिमांड पर

Summer express, पंचकूला। पंचकूला नगर निगम फंड से जुड़े कथित करोड़ों रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी आरके सिंह को शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। मामले की गंभीरता और जांच की आवश्यकता को देखते हुए सीबीआई ने अदालत से आरोपी का रिमांड मांगा। दोनों पक्षों की दलीलें...

नीट परीक्षा को लेकर रेलवे अलर्ट, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम

Summer express, अंकुर कपूर ,अंबाला। 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को लेकर भारतीय रेलवे ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षार्थियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए अंबाला रेल मंडल ने प्रमुख स्टेशनों पर विशेष प्रबंध करने का निर्णय लिया है, ताकि परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों और...

खड़ी कार बनी मासूम की मौत का कारण, दम घुटने से पांच वर्षीय बच्ची ने तोड़ा दम

Summer express, चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय बच्ची की जान चली गई। चाईबासा सदर थाना क्षेत्र के तुंगरी इलाके में खेलते समय एक लावारिस खड़ी कार के अंदर फंस जाने से बच्ची की कथित तौर पर दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक बच्ची...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.