Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकार की पाबंदियां राजा-महाराजाओं जैसी, आदेशों को वापस ले सरकार: अभय सिंह चौटाला

Summer express, अंकुर कपूर ,चंडीगढ़ | इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में जारी नए फरमान आम जनता और राजनीतिक गतिविधियों को दबाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि सितंबर महीने तक रैली, प्रदर्शन और धरने पर रोक जैसे आदेश लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं।

अभय चौटाला ने कहा कि ऐसे फैसले राजा-महाराजाओं के समय में लिए जाते थे, जबकि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कई स्थानों पर धरने चल रहे हैं, जिनकी सरकार को सुनवाई करनी चाहिए, लेकिन इसके बजाय पाबंदियां लगाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि 200 लीटर से अधिक डीजल की सीमा तय करने से व्यापारियों को परेशानी हो रही है, वहीं सरकार एक ओर जनता पर प्रतिबंध लगा रही है और दूसरी ओर अपने कार्यक्रमों में सरकारी मशीनरी का खुलकर उपयोग कर रही है।

अभय चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल की जयंती बड़े स्तर पर मनाई जाएगी और यदि अनुमति नहीं मिली तो खेतों में टेंट लगाकर भी कार्यक्रम किया जाएगा।

उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराध और नशे को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि हरियाणा अपराध के मामलों में लगातार आगे बढ़ रहा है, लेकिन सरकार इसे रोकने में विफल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने सरकार चलाने के लिए चुना है, न कि जश्न मनाने के लिए।

अभय चौटाला ने कहा कि यदि रैली की अनुमति मिली तो ठीक, अन्यथा वे किसी खेत में टेंट लगाकर कार्यक्रम करेंगे। साथ ही उन्होंने अवैध कॉलोनियों, जल संकट और बुनियादी ढांचे की समस्याओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने हर बूथ पर 2 से 3 कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है ताकि किसी का भी नाजायज वोट न कटने दिया जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.