Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

योग मैराथन का आयोजन, एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल  I पलवल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को आयुष विभाग द्वारा योग मैराथन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह योग मैराथन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) आगरा चौक पलवल से शुरू होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम तक निकाली गई। इसमें स्काउट्स एंड गाइड्स सहित विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 20 जून तक प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क एवं जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आयुष विभाग द्वारा योग दिवस के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि योग का उद्देश्य इसे घर-घर तक पहुंचाना और आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. हमीदुल्लाह ने नागरिकों से अपील की कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। उन्होंने कहा कि योग से जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आता है और लोग निरोग रह सकते हैं। सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़कर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-12 में पार्क, सीवरेज और जल निकासी पर विशेष जोर: पार्षद अनुराधा आनंद

सुरिंदर सिंह अंकुश/निशान सिंह मोहाली। समर न्यूज वार्ड नंबर-12, फेज-7 की पार्षद अनुराधा आनंद ने अपने क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों और भविष्य की प्राथमिकताओं का ब्योरा देते हुए कहा कि पार्कों के सौंदर्यीकरण, सीवरेज व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, बरसाती पानी की निकासी और जनसुविधाओं में सुधार पर लगातार काम किया जा रहा है।वह पिछले...

‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’: जसमनप्रीत सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, अधूरे कामों पर भी रखी बात

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ विशेष शृंखला में चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपमहापौर और वार्ड नंबर-32 के पार्षद जसमनप्रीत सिंह ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में कराए गए विकास कार्यों और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर खुलकर बात की।उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल में सड़कों, जलभराव, सामुदायिक सुविधाओं और वरिष्ठ नागरिकों...

मिशन-2027: पंजाब को वाराणसी से जोड़ेगी ‘संत रविदास एक्सप्रेस’

समर न्यूज | जालंधरपंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच छेहरटा (अमृतसर) और वाराणसी के बीच शुरू हुई ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर कैंट से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।यह सेवा पंजाब और उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख धार्मिक...

औहर ग्राम सभा विवाद: पूर्व जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: ग्राम पंचायत औहर में आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुए विवाद को लेकर मामला प्रशासन तक पहुंच गया है। पंचायत की पूर्व प्रधान एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रेमलता ठाकुर के नेतृत्व में पूर्व जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राहुल कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।...

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, कहा- प्रतिशोध की राजनीति से प्रदेश का नहीं होगा भला

Summer express/शिमला, संजू- :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए विजिलेंस और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन भाजपा इस तरह के दबाव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.