Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनीषा मित्तल हत्याकांड में बड़ी सफलता, 40 घंटे के भीतर दो आरोपी दबोचे

Summer express/शिमला, संजू -: मनीषा मित्तल हत्याकांड की जांच में शिमला पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। घटना के लगभग 40 घंटे के भीतर पुलिस ने मामले में कथित रूप से शामिल दो आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान झज्जर निवासी 22 वर्षीय आशीष एहलावत और रोहतक निवासी 25 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के लिए एक स्विफ्ट कार का इस्तेमाल किया गया था। वाहन मूल रूप से हरियाणा का बताया जा रहा है, लेकिन उस पर हिमाचल प्रदेश का HP-10 नंबर लगाया गया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए हैं।अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद हरियाणा से हिमाचल प्रदेश लाया जाएगा। उन्हें मंगलवार को जिला अदालत शिमला में पेश किया जाना है, जहां पुलिस आगे की पूछताछ के लिए रिमांड की मांग कर सकती है।प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल करते हुए पुलिस मनीषा मित्तल के पति और भाई से भी पूछताछ कर रही है।इस बीच, घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर मनीषा मित्तल की बेटी को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। पुलिस का कहना है कि जांच कई दिशाओं में जारी है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। ASP हेडक्वार्टर अभिषेक धीमान ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-12 में पार्क, सीवरेज और जल निकासी पर विशेष जोर: पार्षद अनुराधा आनंद

सुरिंदर सिंह अंकुश/निशान सिंह मोहाली। समर न्यूज वार्ड नंबर-12, फेज-7 की पार्षद अनुराधा आनंद ने अपने क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों और भविष्य की प्राथमिकताओं का ब्योरा देते हुए कहा कि पार्कों के सौंदर्यीकरण, सीवरेज व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, बरसाती पानी की निकासी और जनसुविधाओं में सुधार पर लगातार काम किया जा रहा है।वह पिछले...

‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’: जसमनप्रीत सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, अधूरे कामों पर भी रखी बात

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ विशेष शृंखला में चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपमहापौर और वार्ड नंबर-32 के पार्षद जसमनप्रीत सिंह ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में कराए गए विकास कार्यों और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर खुलकर बात की।उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल में सड़कों, जलभराव, सामुदायिक सुविधाओं और वरिष्ठ नागरिकों...

मिशन-2027: पंजाब को वाराणसी से जोड़ेगी ‘संत रविदास एक्सप्रेस’

समर न्यूज | जालंधरपंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच छेहरटा (अमृतसर) और वाराणसी के बीच शुरू हुई ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर कैंट से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।यह सेवा पंजाब और उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख धार्मिक...

औहर ग्राम सभा विवाद: पूर्व जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: ग्राम पंचायत औहर में आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुए विवाद को लेकर मामला प्रशासन तक पहुंच गया है। पंचायत की पूर्व प्रधान एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रेमलता ठाकुर के नेतृत्व में पूर्व जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राहुल कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।...

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, कहा- प्रतिशोध की राजनीति से प्रदेश का नहीं होगा भला

Summer express/शिमला, संजू- :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए विजिलेंस और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन भाजपा इस तरह के दबाव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.