Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल के शहरी निकाय चुनावों पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, विधायकों को वोट का अधिकार

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश के शहरी निकायों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव में विधायकों के मतदान अधिकार को लेकर चल रहे विवाद में राज्य सरकार को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा जारी अंतरिम आदेशों पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही फिलहाल नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में स्थानीय विधायकों का मतदान अधिकार बरकरार रहेगा।

राज्य के महाधिवक्ता (एजी) अनूप रतन ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने अदालत के समक्ष यह पक्ष रखा था कि शहरी निकाय अधिनियम, 1994 की धारा 10(3) के तहत स्थानीय विधायकों को संबंधित नगर निकायों का पदेन सदस्य बनाया गया है और उन्हें मतदान का अधिकार भी दिया गया है। यह अधिकार विधानसभा द्वारा पारित कानून के माध्यम से प्रदान किया गया है।उन्होंने बताया कि कानून में कहीं भी यह उल्लेख नहीं है कि विधायक किसी विशेष प्रकार की बैठक में भाग नहीं ले सकते या उन्हें मतदान से वंचित किया जा सकता है। राज्य सरकार ने यह भी तर्क दिया कि विधायक भी जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि होते हैं और वे बड़े क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए उन्हें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में मतदान का अधिकार मिलना चाहिए।

एजी अनूप रतन के अनुसार, हिमाचल हाई कोर्ट ने हालांकि अधिनियम की धारा 10(3) पर रोक नहीं लगाई थी, लेकिन अपने अंतरिम आदेश में यह कहा था कि नगर निकायों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव का अधिकार केवल निर्वाचित पार्षदों तक सीमित होना चाहिए। इसी आदेश को राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि मुख्य याचिका पर अंतिम फैसला अभी लंबित है, ऐसे में अंतरिम आदेश के माध्यम से ऐसे निष्कर्ष नहीं निकाले जा सकते जो मूल विवाद का ही निपटारा कर दें। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि कानून में केवल मनोनीत सदस्यों को मतदान से बाहर रखने का प्रावधान है, जबकि विधायकों को मतदान अधिकार देने का स्पष्ट कानूनी प्रावधान मौजूद है।सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद राज्य में जारी शहरी निकायों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनावों में विधायक मतदान कर सकेंगे। हालांकि जिन निकायों में चुनाव पहले ही संपन्न हो चुके हैं और मतदान अधिकार को लेकर विवाद बना हुआ है, वहां संबंधित पक्षों के पास कानूनी अपील का विकल्प खुला रहेगा। राज्य सरकार ने इसे कानून और विधानसभा की मंशा के अनुरूप फैसला बताया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-12 में पार्क, सीवरेज और जल निकासी पर विशेष जोर: पार्षद अनुराधा आनंद

सुरिंदर सिंह अंकुश/निशान सिंह मोहाली। समर न्यूज वार्ड नंबर-12, फेज-7 की पार्षद अनुराधा आनंद ने अपने क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों और भविष्य की प्राथमिकताओं का ब्योरा देते हुए कहा कि पार्कों के सौंदर्यीकरण, सीवरेज व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, बरसाती पानी की निकासी और जनसुविधाओं में सुधार पर लगातार काम किया जा रहा है।वह पिछले...

‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’: जसमनप्रीत सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, अधूरे कामों पर भी रखी बात

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ विशेष शृंखला में चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपमहापौर और वार्ड नंबर-32 के पार्षद जसमनप्रीत सिंह ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में कराए गए विकास कार्यों और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर खुलकर बात की।उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल में सड़कों, जलभराव, सामुदायिक सुविधाओं और वरिष्ठ नागरिकों...

मिशन-2027: पंजाब को वाराणसी से जोड़ेगी ‘संत रविदास एक्सप्रेस’

समर न्यूज | जालंधरपंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच छेहरटा (अमृतसर) और वाराणसी के बीच शुरू हुई ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर कैंट से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।यह सेवा पंजाब और उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख धार्मिक...

औहर ग्राम सभा विवाद: पूर्व जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: ग्राम पंचायत औहर में आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुए विवाद को लेकर मामला प्रशासन तक पहुंच गया है। पंचायत की पूर्व प्रधान एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रेमलता ठाकुर के नेतृत्व में पूर्व जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राहुल कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।...

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, कहा- प्रतिशोध की राजनीति से प्रदेश का नहीं होगा भला

Summer express/शिमला, संजू- :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए विजिलेंस और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन भाजपा इस तरह के दबाव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.