Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, कहा- प्रतिशोध की राजनीति से प्रदेश का नहीं होगा भला

Summer express/शिमला, संजू- :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए विजिलेंस और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन भाजपा इस तरह के दबाव से डरने वाली नहीं है।

मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के बाद से सरकार भाजपा नेताओं और उनके समर्थकों के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विजिलेंस को आरटीआई के दायरे से बाहर करने के बाद मनगढ़ंत शिकायतों के आधार पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए। यदि उत्तर भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री होने संबंधी दावों में कोई सच्चाई नहीं है तो सरकार संबंधित संस्था के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे, भाजपा पर आरोप लगाने के बजाय तथ्यों के आधार पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा नेताओं और उनके परिजनों के खिलाफ राजनीतिक कारणों से मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से भी अपील करते हुए कहा कि वे राजनीतिक दबाव में आकर कार्य न करें और निष्पक्षता बनाए रखें।स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज चुनावों का उल्लेख करते हुए उन्होंने दावा किया कि जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है और अधिकारियों को अस्थायी राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर निर्णय नहीं लेने चाहिए।इस दौरान जयराम ठाकुर ने संसद में ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध कानून पारित होने का स्वागत करते हुए इसे राष्ट्रीय गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है तथा इसका सम्मान प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, कहा- प्रतिशोध की राजनीति से प्रदेश का नहीं होगा भला

Summer express/शिमला, संजू- :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए विजिलेंस और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन भाजपा इस तरह के दबाव...

धर्मशाला में धमकी भरे ईमेल से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, जांच तेज

Summer express/धर्मशाला, राहुल-:धर्मशाला में कई सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं। केंद्रीय विद्यालय योल, राजकीय बॉयज स्कूल, नगर निगम कार्यालय और एसडीएम कार्यालय को भेजे गए धमकी भरे ईमेल के बाद प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू...

स्कूटी छोड़ने के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, करनाल में हेड कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा , करनाल | हरियाणा के करनाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-9 पुलिस चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी पर स्कूटी छोड़ने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। मामले में एक...

कुंडली में ड्यूटी के दौरान बिजली कर्मी की मौत, 11 केवी लाइन की चपेट में आने से हादसा

Summer express, सोनीपत। सोनीपत के कुंडली स्थित पेपर मिल कॉलोनी में गुरुवार सुबह बिजली निगम के एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारी 11 केवी फीडर की खराब लाइन को दुरुस्त करने का कार्य कर रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का...

16 महीने बाद फिर खुलेगा अंबाला कैंट का ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 1 अगस्त से मिलेगी सुविधा

Summer express, अंबाला। लंबे इंतजार के बाद अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्विमिंग पूल एक बार फिर तैराकों और आम नागरिकों के लिए खुलने जा रहा है। करीब 16 माह से बंद पड़ा यह स्विमिंग पूल 1 अगस्त से संचालन शुरू करेगा। खेल विभाग मुख्यालय ने जिला खेल विभाग को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.