Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संजौली मर्डर केस के बाद बढ़ी सुरक्षा, स्कूल में तैनात रहेंगे दो पुलिसकर्मी

अभिभावकों को सता रही बच्चों की सुरक्षा की चिंता

Summer express/शिमला, संजू -:शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बाहर हुई हत्या की घटना के बाद अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन और पीटीए प्रतिनिधियों ने एसपी शिमला से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। पुलिस प्रशासन ने तत्काल कदम उठाते हुए स्कूल परिसर के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा देने का निर्णय लिया है।

हाल ही में स्कूल के बाहर हुई सनसनीखेज हत्या की घटना के बाद विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में भय का माहौल बन गया था। इसी को देखते हुए सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रबंधन और पीटीए पदाधिकारियों ने एसपी शिमला से मुलाकात कर स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग रखी।पीटीए अध्यक्ष सोनू चंदेल ने बताया कि अभिभावकों की मुख्य चिंता बच्चों की सुरक्षा को लेकर थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से स्कूल समय के दौरान नियमित पुलिस निगरानी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस पर एसपी शिमला ने आश्वासन दिया है कि गुरुवार से स्कूल परिसर के आसपास सुबह से शाम तक दो पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखेंगे।सोनू चंदेल ने कहा कि पुलिस ने घटना के आरोपियों को भी समय रहते गिरफ्तार कर लिया है, जिससे लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था बढ़ने से अभिभावकों और विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ा है।उन्होंने बताया कि स्कूल में शैक्षणिक गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं और 800 से अधिक विद्यार्थी नियमित रूप से पढ़ाई कर रहे हैं। पीटीए अध्यक्ष ने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी तरह की आशंका न रखें और अपने बच्चों को निश्चिंत होकर स्कूल भेजें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.