Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला नगर निगम में करोड़ों के NDC घोटाले का आरोप, कांग्रेस ने खोला मोर्चा

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर । जिला कांग्रेस कमेटी अंबाला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस ब्लॉक प्रधान विनोद धीमान ने अंबाला शहर के साथ पिछले 12 वर्षों से कथित तौर पर हो रहे भेदभाव और नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि नगर निगम में नो ड्यूज सर्टिफिकेट (NDC) जारी करने की प्रक्रिया में बड़े स्तर पर अनियमितताएं हो रही हैं, जिससे करोड़ों रुपये का घोटाला सामने आ रहा है।

विनोद धीमान ने कहा कि हरियाणा के अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में पिछले वर्षों के दौरान दर्जनों कॉलोनियों को मंजूरी दी गई, लेकिन अंबाला शहर की एक भी नई कॉलोनी को स्वीकृति नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके चलते हजारों परिवार बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं और शहर का विकास प्रभावित हुआ है।

कांग्रेस नेता ने नगर निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज तक ऐसी कोई सार्वजनिक सूची जारी नहीं की गई, जिससे लोगों को यह पता चल सके कि कौन-सी कॉलोनियां स्वीकृत हैं और कौन-सी नहीं। इसी अस्पष्टता का फायदा उठाकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में रिश्वत लेकर अनधिकृत जमीनों को पोर्टल पर स्वीकृत दिखाकर एनडीसी जारी की जा रही है।

धीमान ने कहा कि शहर के पुराने और दशकों से बसे इलाकों को भी अनधिकृत श्रेणी में डालकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे आम नागरिकों को अनावश्यक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने मांग की कि एनडीसी पोर्टल का संचालन कर रहे कर्मचारियों को हटाकर इसकी जिम्मेदारी तकनीकी अधिकारियों को सौंपी जाए। साथ ही अब तक जारी सभी एनडीसी की विजिलेंस जांच कराई जाए और यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

कांग्रेस ने अंबाला शहर की लंबित 54 कॉलोनियों को शीघ्र मंजूरी देने की भी मांग की। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उचित कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस जनहित के मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हैदराबाद में नकली पनीर का बड़ा भंडाफोड़, 825 किलो मिलावटी पनीर जब्त

Summer express, हैदराबाद। हैदराबाद में खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई में मिलावटी पनीर का खुलासा हुआ है। कमिश्नर टास्क फोर्स ने शहर में छापेमारी कर करीब 825 किलोग्राम संदिग्ध और नकली पनीर जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद मिलावट के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। 45 दुकानों और 8 फैक्ट्रियों पर छापेमारी...

अमृतसर बॉर्डर पर बड़ी सफलता: AK-47 सहित भारी हथियारों की खेप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express, अमृतसर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद की है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एके-47 राइफल, 25 विदेशी पिस्तौल, 368 कारतूस और 47 मैगजीन जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार, BSF ने इस कार्रवाई के दौरान एक भारतीय नागरिक...

उदयपुर-किलाड़ सड़क परियोजना से पांगी घाटी को मिलेगा विकास का नया आयाम: सांसद हर्ष महाजन

Summer express/शिमला-: राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता राजीव कुमार के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं और आधारभूत ढांचे के विकास पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य केंद्र उदयपुर-किलाड़ सड़क के पक्कीकरण कार्य और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की योजनाएं...

नीट अभ्यर्थियों के लिए एचआरटीसी बसों में मुफ्त सफर, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -:प्रदेश सरकार ने नीट (NEET) परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए एचआरटीसी बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा देने का फैसला किया है।इस संबंध में सरकार द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह सुविधा परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में आर्थिक सहायता प्रदान...

ओमान हमले में मृत नाविक आदित्य शर्मा के परिवार को एक करोड़ मुआवजा और नौकरी देने की मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-: ओमान में हुए हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नाविकों के परिवारों को आर्थिक सहायता और रोजगार देने की मांग तेज हो गई है। फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव जे.ए.पी. किलट ने केंद्र सरकार से मृतक नाविकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.