Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर में रिटायर्ड इंजीनियर की निर्मम हत्या, घर में खून से लथपथ मिला शव

Summer express, यमुनानगर। जिले के जठलाना गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब 81 वर्षीय रिटायर्ड सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (एसई) जगदीश बंसल का शव उनके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, जबकि घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए लूटपाट का एंगल भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, रोजाना की तरह सुबह काम पर पहुंची घरेलू सहायिका को घर का मुख्य दरवाजा बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पड़ोसियों ने दीवार फांदकर घर के भीतर प्रवेश किया। अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। जगदीश बंसल अपने कमरे में बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने शुरू किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग की हत्या सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर की गई हो सकती है। घर का सामान बिखरा हुआ मिला, जबकि दो एलपीजी सिलेंडर गायब बताए जा रहे हैं, जिससे वारदात के पीछे चोरी या लूटपाट की संभावना भी मजबूत हो रही है।

मृतक जगदीश बंसल हिमाचल इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड से सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त थे। पत्नी के निधन के बाद वह गांव में अकेले रह रहे थे। उनकी हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हैदराबाद में नकली पनीर का बड़ा भंडाफोड़, 825 किलो मिलावटी पनीर जब्त

Summer express, हैदराबाद। हैदराबाद में खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई में मिलावटी पनीर का खुलासा हुआ है। कमिश्नर टास्क फोर्स ने शहर में छापेमारी कर करीब 825 किलोग्राम संदिग्ध और नकली पनीर जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद मिलावट के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। 45 दुकानों और 8 फैक्ट्रियों पर छापेमारी...

अमृतसर बॉर्डर पर बड़ी सफलता: AK-47 सहित भारी हथियारों की खेप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express, अमृतसर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद की है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एके-47 राइफल, 25 विदेशी पिस्तौल, 368 कारतूस और 47 मैगजीन जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार, BSF ने इस कार्रवाई के दौरान एक भारतीय नागरिक...

उदयपुर-किलाड़ सड़क परियोजना से पांगी घाटी को मिलेगा विकास का नया आयाम: सांसद हर्ष महाजन

Summer express/शिमला-: राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता राजीव कुमार के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं और आधारभूत ढांचे के विकास पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य केंद्र उदयपुर-किलाड़ सड़क के पक्कीकरण कार्य और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की योजनाएं...

नीट अभ्यर्थियों के लिए एचआरटीसी बसों में मुफ्त सफर, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -:प्रदेश सरकार ने नीट (NEET) परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए एचआरटीसी बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा देने का फैसला किया है।इस संबंध में सरकार द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह सुविधा परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में आर्थिक सहायता प्रदान...

ओमान हमले में मृत नाविक आदित्य शर्मा के परिवार को एक करोड़ मुआवजा और नौकरी देने की मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-: ओमान में हुए हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नाविकों के परिवारों को आर्थिक सहायता और रोजगार देने की मांग तेज हो गई है। फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव जे.ए.पी. किलट ने केंद्र सरकार से मृतक नाविकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.