Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फतेहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आदतन नशा तस्करों की 80 लाख रुपये तक की संपत्तियां फ्रीज

Summer express, फतेहाबाद। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहाबाद पुलिस ने तीन आदतन नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी लाखों रुपये मूल्य की अवैध संपत्तियों को फ्रीज कराया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन संपत्तियों का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 80 लाख रुपये है। वहीं जिले में अब तक 33 नशा तस्करों की करोड़ों रुपये की अवैध संपत्तियां कानून के तहत फ्रीज की जा चुकी हैं।

एएसपी दिव्याशीं सिंगला ने बताया कि थाना भूना में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में गिरफ्तार आकाश उर्फ रिंकू निवासी भूना के खिलाफ वित्तीय जांच की गई। जांच के दौरान उसकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति होने के साक्ष्य मिले। इसके आधार पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-एफ(1) के तहत करीब 60 लाख रुपये मूल्य के उसके आवासीय मकान को फ्रीज किया गया।

पुलिस के अनुसार आकाश उर्फ रिंकू के खिलाफ पहले भी वर्ष 2019, 2021 और 2022 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हो चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि उसका आपराधिक रिकॉर्ड उसे आदतन नशा तस्कर साबित करता है।

एक अन्य कार्रवाई में थाना शहर फतेहाबाद के बस अड्डा पुलिस चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार दीपक कुमार उर्फ दीपू की वित्तीय प्रोफाइलिंग की गई। जांच के बाद उसकी करीब 1.50 लाख रुपये मूल्य की मारुति सुजुकी रिट्ज कार को फ्रीज कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक दीपक वर्ष 2018 से नशा तस्करी में सक्रिय रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न वर्षों में एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

इसी तरह पुलिस चौकी द्वारा गिरफ्तार अतुल उर्फ आशू के खिलाफ भी विस्तृत वित्तीय जांच की गई। जांच में उसकी लगभग 70 हजार रुपये मूल्य की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल को एनडीपीएस अधिनियम के तहत फ्रीज किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ भी वर्ष 2018, 2022 और 2026 में नशा तस्करी से जुड़े मामले दर्ज हो चुके हैं।

एएसपी दिव्याशीं सिंगला ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य केवल तस्करों की गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि उनके आर्थिक नेटवर्क को भी पूरी तरह ध्वस्त करना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.