Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हाईवे निर्माण से उजड़ा आशियाना,सुरक्षा दीवार अधूरी होने से परिवार पर मंडरा रहा खतरा

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे परियोजना के निर्माण कार्य ने जहां क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर यातायात सुविधाओं की उम्मीद जगाई है, वहीं कुछ परिवारों के लिए यह परियोजना गंभीर परेशानियों का कारण भी बन गई है। मंडी शहर के बिजनी क्षेत्र के निवासी मनीष कुमार का परिवार इसका एक उदाहरण है, जो अपने ही घर को छोड़कर किराए के मकान में रहने के लिए मजबूर हो गया है।मनीष कुमार के अनुसार हाईवे निर्माण के दौरान की गई पहाड़ी कटिंग के बाद समय पर सुरक्षा डंगे (रिटेनिंग वॉल) नहीं लगाए गए। इसके चलते उनके मकान को नुकसान पहुंचा और घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि परिवार को अपनी सुरक्षा के लिए घर खाली करना पड़ा। वर्तमान में परिवार किराए के कमरों में रह रहा है और अपने ही घर पर ताले लगाने को विवश है।

मनीष का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन और संबंधित विभागों से संपर्क कर घर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। शिकायतों के बाद निर्माण एजेंसी की ओर से कुछ स्थानों पर सुरक्षा डंगे लगाए गए, लेकिन यह कार्य अभी भी अधूरा है। उनका आरोप है कि घर के आंगन तक सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई, जिससे शेष मकान पर भी खतरा बना हुआ है। बरसात के मौसम में मिट्टी खिसकने और भू-स्खलन की आशंका ने परिवार की चिंता और बढ़ा दी है।प्रभावित परिवार की सदस्य अंजलि ने बताया कि किराए के मकान में दो परिवारों का गुजारा करना बेहद कठिन हो रहा है। आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है और मानसिक तनाव भी कम नहीं हो रहा। उन्होंने प्रशासन और निर्माण कंपनी से मांग की है कि घर के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएं ताकि बची हुई संपत्ति को सुरक्षित रखा जा सके।मामले की गंभीरता को देखते हुए निर्माण कार्य कर रही गावर कंपनी के संपर्क एवं समन्वय अधिकारी संदीप वर्मा ने प्रभावित परिवार के घर का दौरा किया और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की निर्धारित सीमा (आरओडब्ल्यू) के अंतर्गत लगभग 20 मीटर तक सुरक्षा डंगे लगाए जा चुके हैं। हालांकि निजी भूमि पर अतिरिक्त निर्माण कार्य संबंधित अनुमति के बिना नहीं किया जा सकता।

संदीप वर्मा ने कहा कि यदि प्रभावित परिवार लिखित रूप में हल्फनामा देकर अनुमति प्रदान करता है, तो मामले को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के समक्ष रखा जाएगा और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा कार्य करवाने पर विचार किया जा सकता है।उल्लेखनीय है कि मंडी-पधर खंड में हाईवे निर्माण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी, लेकिन प्रभावित परिवारों की समस्याओं का समय रहते समाधान होना भी उतना ही आवश्यक है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी जल्द उचित कदम उठाकर प्रभावित परिवार को राहत प्रदान करेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पलवल में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शनिवार को पलवल के क्लॉक टावर के निकट स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और आमजन से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मोदी सरकार के 12 वर्षों की...

यूरिया खाद की कालाबाजारी रोकने को कृषि विभाग सख्त, खाद वितरण केंद्रों पर बढ़ाई निगरानी

Summer express, बलिंद्र कुमार, कैथल। जिले में धान सीजन के दौरान किसानों को यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। विभाग की ओर से खाद वितरण केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर भूपेंद्र...

डेहा बस्ती में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन की कार्रवाई

Summer express, रादौर। रादौर क्षेत्र के छोटा बांस स्थित डेहा बस्ती में शनिवार को प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की। हाल ही में करनाल सीआईए टीम पर हुए पथराव और आरोपी को छुड़ाने की घटना के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते...

चानौत में पानी को लेकर संघर्ष तेज, प्रशासन और अनशनकारियों के बीच बढ़ा गतिरोध

Summer express, जींद। गांव चानौत में पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब प्रशासन और धरना कमेटी के बीच टकराव का रूप लेता जा रहा है। एक तरफ प्रशासन आंदोलन समाप्त कर बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की बात कह रहा है, जबकि दूसरी ओर अनशनकारी अपनी मांगों पर अडिग रहते...

झज्जर में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ मोस्ट वांटेड संजय, एक सब-इंस्पेक्टर घायल

Summer express, झज्जर। झज्जर जिले में शनिवार को हुई एक पुलिस मुठभेड़ में दुजाना गांव के चर्चित विजय सैनी हत्याकांड और अपनी पत्नी की हत्या के मामले में वांछित मुख्य आरोपी संजय मारा गया। यह मुठभेड़ गांव कडोधा के निकट रणखंडा रोड पर हुई, जहां पुलिस और आरोपी के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.