Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

झज्जर में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ मोस्ट वांटेड संजय, एक सब-इंस्पेक्टर घायल

Summer express, झज्जर। झज्जर जिले में शनिवार को हुई एक पुलिस मुठभेड़ में दुजाना गांव के चर्चित विजय सैनी हत्याकांड और अपनी पत्नी की हत्या के मामले में वांछित मुख्य आरोपी संजय मारा गया। यह मुठभेड़ गांव कडोधा के निकट रणखंडा रोड पर हुई, जहां पुलिस और आरोपी के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। घटना में एक सब-इंस्पेक्टर गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मियों की जान बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बच गई।

पुलिस के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि इनामी और लंबे समय से फरार चल रहा संजय किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में रणखंडा रोड क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। खुद को चारों ओर से घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों ओर से हुई फायरिंग में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान सब-इंस्पेक्टर संयम के बाजू में गोली लगी, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मियों पर भी फायरिंग की गई। हालांकि उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

डीसीपी धारणा यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के कडोधा क्षेत्र में होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी। पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में वह मारा गया। उन्होंने बताया कि घायल पुलिस अधिकारी का उपचार चल रहा है।

संजय लंबे समय से पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था। वह अपनी पत्नी की हत्या और दुजाना गांव के विजय सैनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। वारदातों के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार प्रयास कर रही थीं।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राम मंदिर चंदा मामले की सिटिंग जज से जांच हो : नरेश चौहान

Summer express, संजू, शिमला। अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच सिटिंग जज की निगरानी में करवाने की मांग उठाते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा...

मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल पर मिड डे मील वर्कर्स, सचिवालय तक निकाली रोष रैली

Summer express, संजू, शिमला। हिमाचल प्रदेश में मिड डे मील वर्कर्स अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल पर उतर आए हैं। सीटू से संबंधित मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सोमवार को टॉलैंड से सचिवालय तक जोरदार रोष रैली निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला वर्कर्स और यूनियन पदाधिकारियों ने...

रोहतक में HSIIDC की जमीन से अवैध मिट्टी खनन का खुलासा, विभागीय अधिकारी पर मिलीभगत के आरोप

Summer express,रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले में हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम की सरकारी जमीन से अवैध रूप से मिट्टी खनन और चोरी का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। इस पूरे प्रकरण में खनन माफिया की सक्रियता के साथ-साथ विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर...

रेवाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े डंपर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Summer express,रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर सर्विस रोड पर खड़े डंपर से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार...

फतेहाबाद में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फतेहाबाद। फतेहाबाद की गुरुनानकपुरा चौकी पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और नकदी छीनने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.