Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शनिवार को पलवल के क्लॉक टावर के निकट स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और आमजन से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों से संबंधित बुकलेट भी लोगों को वितरित की गई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपक मंगला, डीएमसी मनीषा शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है तथा भारत की सांस्कृतिक विरासत को भी नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पर देशवासियों के साथ-साथ दुनिया के कई देशों का भरोसा भी बढ़ा है।

गुर्जर ने कहा कि एक अंतरराष्ट्रीय सर्वे के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय और मजबूत नेताओं में शामिल हैं, जो देशवासियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। देश में एक्सप्रेस-वे और राष्ट्रीय राजमार्गों का तेजी से विस्तार हुआ है, एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ी है तथा एमबीबीएस सीटों में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।

उन्होंने कहा कि रक्षा उत्पादन और निर्यात में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। रेलवे का लगभग 99 प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है, जिससे डीजल की खपत में 64 प्रतिशत तक कमी आई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और महाकाल, केदारनाथ तथा काशी विश्वनाथ धाम के पुनर्विकास जैसे ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि सरकार ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने बताया कि नई कर व्यवस्था के तहत 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर आयकर से राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.