Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बटाला में अकाली दल के पूर्व नेता पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई के बाद हमलावर फरार

Summer express, गुरदासपुर (बटाला)। पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला स्थित गांव किला लाल सिंह में सुबह अकाली दल के पूर्व नेता एवं पूर्व सरपंच जसबीर सिंह गिल पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई। मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने उनके घर के बाहर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि, गनीमत रही कि जसबीर सिंह गिल इस हमले में बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:25 बजे जसबीर सिंह गिल अपने घर के आंगन में टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो नकाबपोश हमलावर गली में पहुंचे और गेट के बाहर से उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब चार राउंड फायर किए। इस दौरान जसबीर सिंह गिल ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

हमले में जसबीर सिंह गिल को कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन उनकी गाड़ी के एक टायर में गोली लगने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले भी गैंगस्टरों की ओर से धमकियां मिल चुकी हैं, जिसके चलते इस घटना को गंभीरता से देखा जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना किला लाल सिंह के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजोत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर प्रभजोत सिंह ने बताया कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल किसी गैंगस्टर संगठन या अन्य समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ईरान की ओर से ट्रंप के बेटे को धमकी का दावा, 10 मिलियन डॉलर इनाम की बात

summer express, तेहरान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार को लेकर ईरान की ओर से कथित तौर पर एक और गंभीर धमकी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सरकारी टेलीविजन से जुड़े एक चैनल पर ट्रंप के 20 वर्षीय बेटे बैरन ट्रंप को निशाना बनाते हुए विवादित वीडियो प्रसारित किया गया। वीडियो में...

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, आज कुछ जिलों में बारिश के आसार

summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की गतिविधियां अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी हैं। सोमवार को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जबकि मंगलवार से ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक रह...

श्रीरंगपट्टनम मंदिर में विधायक की बेटी और महिला पुलिस अधिकारी भिड़ीं

summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक के श्रीरंगपट्टनम स्थित एक मंदिर में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस अधिकारी और विधायक की बेटी के बीच हुई झड़प का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो में दोनों के बीच बहस के बाद एक-दूसरे को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है। घटना 12 अगस्त...

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.