Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बंधुआ मजदूरी के शिकार नाबालिग को मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप से 10 लाख का मुआवजा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप के बाद बंधुआ मजदूरी, बाल शोषण और अमानवीय व्यवहार का शिकार हुए 15 वर्षीय किशोर को विशेष मामले के रूप में 10 लाख रुपये का मुआवजा मंजूर किया गया है। आयोग की सिफारिश पर हरियाणा सरकार ने 16 जून 2026 को यह राशि स्वीकृत की। उल्लेखनीय है कि हरियाणा विक्टिम कम्पेंसेशन स्कीम-2020 के तहत ऐसे मामलों में अधिकतम दो लाख रुपये के मुआवजे का ही प्रावधान है।

आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच कराई। जांच में सामने आया कि बिहार के किशनगंज निवासी 15 वर्षीय बालक को रोजगार का झांसा देकर बहादुरगढ़ स्थित एक डेयरी फार्म पर लाया गया, जहां उससे दो महीने से अधिक समय तक बंधुआ मजदूरी कराई गई। इस दौरान उससे चारा काटने वाली मशीन सहित कई जोखिम भरे कार्य करवाए गए।

जांच के अनुसार, काम के दौरान चारा काटने वाली मशीन की चपेट में आने से बालक का बायां हाथ कोहनी के नीचे से कट गया। आरोप है कि हादसे के बाद नियोक्ता ने उसका उपचार कराने के बजाय घायल अवस्था में उसे सुनसान स्थान पर छोड़ दिया।

इस मामले में बहादुरगढ़ जीआरपी थाने में भारतीय न्याय संहिता-2023 और किशोर न्याय अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच पूरी कर आरोप-पत्र भी अदालत में दाखिल कर दिया है।

हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने इस घटना को मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन, बंधुआ मजदूरी तथा संविधान के अनुच्छेद-21 और अनुच्छेद-23 का हनन माना। सुनवाई के दौरान आयोग ने बालक की स्थायी विकलांगता और उसके पुनर्वास की आवश्यकता को देखते हुए मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा-18 के तहत 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की अनुशंसा की।

आयोग ने मामले की प्रभावी जांच के लिए पुलिस अधीक्षक नितिका गहलौत को प्रशंसा-पत्र जारी किया है। वहीं, जांच अधिकारी इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश को सम्मानित किए जाने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.