Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले के जुलाना क्षेत्र निवासी सचिन, अंकित और नितेश के रूप में हुई है।
खरड़ सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ जीरकपुर में रहती है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। करीब तीन महीने पहले उसकी पहचान स्नैपचैट के माध्यम से हरियाणा निवासी सचिन से हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी। इसी दौरान आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा और मिलने का दबाव बनाने लगा। पहले तो युवती ने मिलने से इनकार किया, लेकिन शादी का भरोसा मिलने पर वह मिलने के लिए तैयार हो गई।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 27 जून को सचिन ने उसे खरड़ बुलाया और शादी की बात करने के बहाने एक होटल में ले गया। वहां पहुंचने पर उसे पता चला कि आरोपी के दो दोस्त अंकित और नितेश भी पहले से मौजूद हैं। आरोप है कि होटल के कमरे में सचिन ने पहले उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद वह कमरे से बाहर चला गया और थोड़ी देर बाद दोनों अन्य युवक अंदर आ गए। पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने हाथ पकड़कर बारी-बारी जबरदस्ती उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसका मुंह तक दबाया गया।
पीड़िता ने बताया कि मौका मिलते ही वह शौचालय में गई और अपने चचेरे भाई को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर उसके भाई ने तुरंत पुलिस को कॉल कर सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को थाने ले जाकर उसका बयान दर्ज किया पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.