Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक ही परिवार के छह लोग घायल

Summer express, फरीदाबाद। जिले के छांयसा थाना क्षेत्र स्थित अरुआ गांव में एक मामूली मजाक ने देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप ले लिया। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुए विवाद में लाठी-डंडे और लोहे की रॉड चलने से छह लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बीते सप्ताह, गांव की गली में परिवार के सदस्य आपस में बैठे हुए थे। इसी दौरान 20 वर्षीय शिवा ने अपने ताऊ के बेटे परवीन की पत्नी को लेकर मजाक किया। बताया गया है कि परवीन ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया, लेकिन बात बढ़ते-बढ़ते कहासुनी और फिर मारपीट तक पहुंच गई।

विवाद के दौरान परिवार के सदस्य सतीश ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। सतीश का आरोप है कि झगड़ा शांत कराने के दौरान किसी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। उस समय परिवार के अन्य सदस्यों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया था।

हालांकि, अगले दिन सुबह विवाद एक बार फिर भड़क उठा। सतीश के अनुसार, वह दूसरे पक्ष से विवाद का कारण पूछने गया था, लेकिन इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि शिवा, विक्की और उनके समर्थक लाठी-डंडे लेकर बाहर आ गए और हमला कर दिया।

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडों के साथ-साथ लोहे की रॉड का भी इस्तेमाल किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी दोनों पक्ष सड़क पर एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

मारपीट में एक पक्ष के परवीन, कुमरपाल और कृष्ण गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष के शिवा, उसके भाई विक्की और उनके पिता को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

छांयसा थाना प्रभारी गोपाल दास ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार के व्यापारी आनंद गोयल से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी पांच करोड़ रुपये की रंगदारी

Summer express, हिसार। हरियाणा के हिसार में एक व्यापारी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अर्बन एस्टेट निवासी व्यापारी आनंद गोयल को बीती रात करीब 10 बजे एक अज्ञात या विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर उनसे पांच करोड़ रुपये देने की...

करनाल में लूट के लिए दो हत्याएं, एक गिरोह के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पांच वारदातें सुलझीं

Summer express, करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। करनाल में लूटपाट के इरादे से दो युवकों की हत्या के मामलों में सीआईए-2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों हत्याकांडों के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विनोद कुमार हत्याकांड में मुख्य आरोपी गौरव उर्फ गोरु को गिरफ्तार करने के साथ उसके तीन नाबालिग साथियों...

पलवल अनाज मंडी में जलभराव से धान की फसल पर संकट, मंडी शिफ्टिंग का मुद्दा उठाएंगे चेयरमैन

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। पलवल की अनाज मंडी में तेज बारिश के बाद हुए जलभराव ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंडी परिसर में जगह-जगह पानी भरने से धान की फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा पैदा हो गया है। बारिश ने मंडी में जल निकासी के इंतजामों की स्थिति भी उजागर कर...

गुरुग्राम की सैमटेल एवियोनिक्स जापानी कंपनी के साथ मिलकर अंतरिक्ष से हटाएगी कचरा

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। अंतरिक्ष में लगातार बढ़ रहे कचरे और पुराने हो चुके उपग्रहों से पैदा होने वाले खतरों से निपटने के लिए गुरुग्राम स्थित सैमटेल एवियोनिक्स लिमिटेड ने अहम पहल की है। कंपनी ने जापान की स्पेस-टेक कंपनी बुल (Bull) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के...

कैथल में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। कैथल में करनाल रोड पर गांव नरड़ के बस स्टॉप के पास बीती  देर रात हुए सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों कार में सवार होकर करनाल से कैथल लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.