Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

40 दिवसीय धार्मिक उत्सव का श्री सुंदरकांड महिमा कथामृत के साथ हुआ समापन

लक्की भट्टी
लुधियाना| गो राष्ट्र रक्षा एवं विश्व मंगल की कामना को समर्पित 40 दिवसीय धार्मिक उत्सव का भव्य समापन श्री दुर्गा माता मंदिर, भाई रंधीर सिंह नगर में श्री सुंदरकांड महिमा कथामृत के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
गोसेवा मिशन के अध्यक्ष स्वामी कृष्णानंद जी महाराज और गौ सेवा मिशन लुधियाना के अध्यक्ष बिट्टू गुंबर ने इस अवसर पर सभी सनातनियों एवं गो भक्तों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि गो राष्ट्र रक्षा एवं विश्व मंगल की भावना को समर्पित यह 40 दिवसीय धार्मिक आयोजन समाज में गोसेवा, धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वैष्णवाचार्य गिरधर गोपाल शास्त्री ने श्री सुंदरकांड महिमा कथामृत का रसपूर्ण वाचन किया। वहीं स्वामी गोपालानंद जी महाराज ने गो माता की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गौ माता केवल पशु नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति में पूजनीय और मातृ स्वरूप हैं। उन्होंने गो सेवा, गो संरक्षण और गोपालन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ सेवा से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है तथा धर्म की रक्षा होती है।समापन अवसर पर स्वामी कृष्णानंद जी महाराज और बिट्टू गुंबर ने आयोजन में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों को सम्मानित भी किया। अमृतसर से आए भजन गायक चंद्रकला और सोमनाथ बबू ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर सरताज डूंगर, सुरिंदर मुरारी, रोहित मल्होत्रा, सुनील शारदा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।स्वामी कृष्णानंद जी महाराज ने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और मानव कल्याण का आधार है।
प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है कि वह गो संरक्षण और गौ सेवा के लिए आगे आए, तभी समाज और राष्ट्र का कल्याण संभव है।बिट्टू गुंबर ने कहा कि गौ सेवा मिशन आगे भी ऐसे धार्मिक एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि युवाओं में सनातन संस्कृति, गो संरक्षण की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सके।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.