Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी

लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों को सीधे नगर निगम के जोन-ए कार्यालय भेज रहे हैं।
इससे लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम के जोन-ए स्थित पूछताछ केंद्र पहुंचीं पूनम और आशा रानी ने बताया कि वे अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र में नाम जुड़वाने के लिए दरेसी, समराला चौक और नूरवाला रोड स्थित अलग-अलग सेवा केंद्रों में गई थीं। लेकिन तीनों जगह कर्मचारियों ने उनका आवेदन लेने से मना कर दिया। कर्मचारियों का कहना था कि रिकॉर्ड पुराना होने के कारण यह कार्य सेवा केंद्रों पर नहीं होगा और इसके लिए निगम कार्यालय जाना पड़ेगा। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि यदि सेवा केंद्रों पर यह सुविधा उपलब्ध है तो आवेदन वहीं स्वीकार किए जाने चाहिए। सही जानकारी न मिलने के कारण उन्हें कई जगहों के चक्कर लगाने पड़े, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हुई। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सेवा केंद्रों के कर्मचारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि आम लोगों को इस तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
स्थानीय लोगों ने भी सेवा केंद्रों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि किसी विशेष मामले में निगम कार्यालय भेजना आवश्यक हो तो उसका स्पष्ट कारण बताया जाना चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, राखी बाजार में बढ़ी खरीदारों की भीड़

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर अंबाला के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार नजदीक आते ही राखियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। अंबाला छावनी का राखी बाजार इन दिनों विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत आसपास के राज्यों...

करनाल पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कांग्रेस पर जमकर बरसे

summer express,राकेश कुमार शर्मा  ,करनाल। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा रविवार देर शाम करनाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और शिक्षा व्यवस्था, गेस्ट टीचरों की मांगों तथा चीनी की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने रोहतक सांसद भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन...

हरियाणा में पटवारी-कानूनगो का दो दिवसीय सांकेतिक धरना, 26 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा के पटवारी और कानूनगो अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर दो दिवसीय सांकेतिक धरने पर बैठ गए हैं। रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 25 अगस्त तक उनकी मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो 26...

चीनी के बढ़ते दामों से बढ़ी चिंता, कैथल प्रशासन ने कहा पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। त्योहारी सीजन से पहले चीनी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कुछ सप्ताह में देशभर के बाजारों में चीनी के दाम बढ़े हैं, जिसका असर हरियाणा के बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। बढ़ती कीमतों के बीच उपभोक्ता परेशान...

विधानसभा परिसर में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, अटैचियों और तख्तियों के जरिए लगाए आरोप

Summer express/शिमला, संजू। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल गरमा गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई। काउंसिल चेंबर के बाहर काफी देर तक दोनों पक्षों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.