Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथोलिक आर्चडायसीज बाल यौन शोषण पीड़ितों को देगा 39.5 करोड़ डॉलर

सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को कैथोलिक आर्चडायसीज ने चर्च से जुड़े बाल यौन शोषण मामलों में ऐतिहासिक समझौता करते हुए करीब 530 पीड़ितों को 39.5 करोड़ डॉलर (395 मिलियन डॉलर) का मुआवजा देने पर सहमति जताई है। यह समझौता वर्षों से चल रहे मुकदमों और दिवालियापन (बैंकक्रप्सी) की कानूनी प्रक्रिया के बाद सामने आया है। अंतिम मंजूरी अमेरिकी दिवालियापन अदालत से मिलनी बाकी है।
आर्चबिशप साल्वातोरे कॉर्डिलियोन प्रत्येक पीड़ित को व्यक्तिगत रूप से माफीनामा भी भेजेंगे। चर्च को बाल सुरक्षा और पारदर्शिता से जुड़े 14 प्रमुख सुधार लागू करने होंगे। इनमें यौन शोषण के विश्वसनीय आरोप झेल चुके पादरियों की सार्वजनिक सूची जारी करना, गोपनीयता समझौतों पर रोक लगाना व भविष्य में ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए कड़े सुरक्षा उपाय शामिल हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अवैध कॉलोनियों का ‘काला कारोबार’! सपनों पर डाका…

राहुल शर्मा | लुधियानाशहर के मल्होत्रा पैलेस से सटे हुसैनपुरा और लाधिया क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध कॉलोनियों का बड़ा खेल चलने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निजी कॉलोनाइजरों ने खेती योग्य भूमि पर बिना आवश्यक मंजूरियों के प्लॉट काटकर बेच दिए, जिससे सैकड़ों परिवारों की जीवनभर की...

कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर प्रबंधन को सौंपा मांगपत्र

लक्की मेहता | लुधियानापंजाब मंडी बोर्ड फील्ड इम्प्लाइज यूनियन की जिला इकाई की बैठक मंगलवार को गिल मंडी (पानी वाली टैंकी) में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।इस अवसर पर यूनियन नेताओं ने पंजाब मंडी बोर्ड प्रबंधन से कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों का शीघ्र...

डेराबस्सी में लाइफ केयर फाउंडेशन की नई सेंट्रल चैरिटेबल लैब का उद्घाटन

गुरमीत सिंह | डेराबस्सी मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री जतिंदर सिंह शंटी और प्रसिद्ध पंजाबी गायक तरसेम जस्सड़ भी पहुंचेमानवता की सेवा को समर्पित गैर-लाभकारी संस्था ‘लाइफ केयर फाउंडेशन’ ने डेराबस्सी में अपनी नई सेंट्रल चैरिटेबल पैथोलॉजी लैब का भव्य उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पद्म श्री जतिंदर सिंह...

मां ने नहर में फेंके अपने बच्चे

सागर पाहवा | मोहालीमोहाली के मटौर गांव में एक बहुत ही दुखद घटना हुई है, जिससे पूरा इलाका सदमे में है। एक महिला पर आरोप है कि उसने सोमवार दोपहर को मेला दिखाने के बहाने अपने तीन छोटे बच्चों को घर से ले जाकर सरहिंद नहर में फेंक दिया।ससुराल वालों के आरोपों के मुताबिक, शकुंतला...

मिशन क्लीन पंजाब सिर्फ बैनर तक सिमटा

गुरमीत सिंह | डेराबस्सीसरकार द्वारा शुरू की गई मिशन क्लीन पंजाब नामक राज्य स्तरीय सफाई अभियान डेराबसी में केवल बैनरों और उद्घाटन तक सीमित दिख रहा है। अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य सड़क पर सब्जी मंडी के बाहर रोज सुबह कचरे के ढेर लग जाते हैं और वहां की स्थिति डंपिंग ग्राउंड जैसी बन जाती है। इससे न...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.