Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एशियाई, विश्व और ओलंपिक चैंपियनों की नर्सरी बनेगा संगरूर: मुख्यमंत्री मान

संगरूर। पंजाब को देश की खेल राजधानी बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को संगरूर में 9.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ओलंपिक मानकों वाले अत्याधुनिक स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संगरूर आने वाले समय में एशियाई, विश्व और ओलंपिक चैंपियनों की नर्सरी के रूप में उभरेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए अभूतपूर्व निवेश किया है। पिछली सरकारों के दौरान खेल बजट 200 करोड़ रुपये से भी कम था, जिसे वर्तमान सरकार ने बढ़ाकर 1,790 करोड़ रुपये कर दिया है। पंजाब को पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी का अवसर मिला है और राज्य में जल्द ही क्रिकेट और हॉकी प्रीमियर लीग भी शुरू की जाएगी, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा सकें।
कार्यक्रम का वीडियो साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर लिखा कि संगरूर के लोगों को वार हीरोज स्टेडियम में अत्याधुनिक ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल की सौगात मिली है। 9.50 करोड़ रुपये की लागत से बने 50×21 मीटर के इस स्विमिंग पूल में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण मिल सकेगा।
पंजाब की खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए सरकार ने खेल बजट 200 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,790 करोड़ रुपये कर दिया है। अब खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए अग्रिम वित्तीय सहायता दी जाएगी। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने पर एक करोड़ रुपये, रजत पदक पर 75 लाख रुपये तथा कांस्य पदक पर 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

पंजाब प्रीमियर लीग और पंजाब हॉकी लीग जल्द
सीएम ने बताया कि खेल संस्कृति को और बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार जल्द ही पंजाब प्रीमियर लीग और पंजाब हॉकी लीग शुरू करेगी। इसके अलावा अक्टूबर-नवंबर में मोहाली और जालंधर में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (हॉकी) का आयोजन होगा, जिससे पंजाब देश के प्रमुख खेल केंद्र के रूप में और मजबूत होगा। यह दिन विशेष रूप से संगरूर के युवाओं के लिए गर्व और खुशी का अवसर है। यह स्विमिंग पूल केवल एक भवन नहीं, बल्कि भविष्य के ओलंपियन खिलाड़ियों की नर्सरी साबित होगा। यह विश्वस्तरीय स्विमिंग पूल 9.50 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय और ओलंपिक मानकों के अनुरूप बनाया गया है। इसकी लंबाई 50 मीटर, चौड़ाई 21 मीटर तथा गहराई 4.5 से 7.5 फीट तक है। इसमें लगभग 2.5 लाख लीटर पानी संग्रहित करने की क्षमता है। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए आधुनिक शॉवर, अलग-अलग चेंजिंग रूम, कोचों के लिए विशेष कमरे तथा स्टोरेज रूम बनाए गए हैं। खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए आधुनिक जिम की भी व्यवस्था की गई है। सात वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए अलग मिनी स्विमिंग पूल भी बनाया गया है।
बच्चों को खेलों के लिए प्रेरित करें
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस स्विमिंग पूल का निर्माण विश्वस्तरीय मिर्था रेनोवएक्शन और क्लासिक मॉड्यूलर सिस्टम तकनीक से किया गया है। इसमें लैमिनेटेड पीवीसी और स्टेनलेस स्टील पैनलों का उपयोग किया गया है, जिससे यह देश के सबसे आधुनिक स्विमिंग पूलों में शामिल हो गया है। स्वच्छ और सुरक्षित पानी सुनिश्चित करने के लिए यूरोपीय मानकों के अनुरूप फिल्ट्रेशन और डिसइन्फेक्शन प्रणाली भी स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री ने संगरूर और आसपास के क्षेत्रों के अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को खेलों के लिए प्रेरित करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि खेलों के विकास के लिए सरकार धन और सुविधाओं की कोई कमी नहीं आने देगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंजाब सरकार पूरे राज्य में 3,100 स्टेडियमों का निर्माण कर रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और तरुणप्रीत सिंह सोंध भी उपस्थित थे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.