Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जनरल द्विवेदी सेना प्रमुख पद से रिटायर अब जनरल धीरज सेठ ने संभाली कमान

नई दिल्ली। भारतीय सेना में मंगलवार को नेतृत्व परिवर्तन के साथ एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सेना प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) के पद से सेवानिवृत्ति ली। पद छोड़ने से पहले उन्होंने नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद सैनिकों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद उन्होंने औपचारिक सैन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और सेना की कमान अपने उत्तराधिकारी जनरल धीरज सेठ को सौंपी। केंद्र सरकार ने पहले ही लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगला सेना प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा कर दी थी। मंगलवार दोपहर उन्होंने औपचारिक रूप से भारतीय सेना के 31वें चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का पदभार संभाल लिया।
इससे पहले वह सेना के उप प्रमुख (वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) के रूप में कार्यरत थे। जनरल धीरज सेठ आर्मर्ड कोर से आने वाले ऐसे पहले सेना प्रमुख हैं जिन्होंने लगभग तीन दशक बाद इस कोर का प्रतिनिधित्व करते हुए सेना की सर्वोच्च जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले वर्ष 1997 में जनरल शंकर रॉय चौधरी आर्मर्ड कोर से सेना प्रमुख बने थे।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के पूर्व छात्र रहे जनरल सेठ को करीब चार दशक की सैन्य सेवा का अनुभव है। उन्होंने पश्चिमी सीमा, दक्षिण-पश्चिमी कमान, दक्षिणी कमान, दिल्ली एरिया तथा जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों सहित कई महत्वपूर्ण सैन्य जिम्मेदारियां निभाई हैं। सेना के आधुनिकीकरण, क्षमता विकास और भविष्य की युद्ध रणनीतियों पर भी उनका विशेष योगदान माना जाता है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर प्रबंधन को सौंपा मांगपत्र

लक्की मेहता | लुधियानापंजाब मंडी बोर्ड फील्ड इम्प्लाइज यूनियन की जिला इकाई की बैठक मंगलवार को गिल मंडी (पानी वाली टैंकी) में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।इस अवसर पर यूनियन नेताओं ने पंजाब मंडी बोर्ड प्रबंधन से कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों का शीघ्र...

डेराबस्सी में लाइफ केयर फाउंडेशन की नई सेंट्रल चैरिटेबल लैब का उद्घाटन

गुरमीत सिंह | डेराबस्सी मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री जतिंदर सिंह शंटी और प्रसिद्ध पंजाबी गायक तरसेम जस्सड़ भी पहुंचेमानवता की सेवा को समर्पित गैर-लाभकारी संस्था ‘लाइफ केयर फाउंडेशन’ ने डेराबस्सी में अपनी नई सेंट्रल चैरिटेबल पैथोलॉजी लैब का भव्य उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पद्म श्री जतिंदर सिंह...

मां ने नहर में फेंके अपने बच्चे

सागर पाहवा | मोहालीमोहाली के मटौर गांव में एक बहुत ही दुखद घटना हुई है, जिससे पूरा इलाका सदमे में है। एक महिला पर आरोप है कि उसने सोमवार दोपहर को मेला दिखाने के बहाने अपने तीन छोटे बच्चों को घर से ले जाकर सरहिंद नहर में फेंक दिया।ससुराल वालों के आरोपों के मुताबिक, शकुंतला...

मिशन क्लीन पंजाब सिर्फ बैनर तक सिमटा

गुरमीत सिंह | डेराबस्सीसरकार द्वारा शुरू की गई मिशन क्लीन पंजाब नामक राज्य स्तरीय सफाई अभियान डेराबसी में केवल बैनरों और उद्घाटन तक सीमित दिख रहा है। अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य सड़क पर सब्जी मंडी के बाहर रोज सुबह कचरे के ढेर लग जाते हैं और वहां की स्थिति डंपिंग ग्राउंड जैसी बन जाती है। इससे न...

पार्षद उभ्भा ने विधायक कुलवंत से की मुलाकात

सागर पाहवा | मोहालीवार्ड नंबर 41 की पार्षद गुरप्रीत कौर उभ्भा ने अपने पति हरदेव सिंह उभ्भा के साथ मोहाली विधायक कुलवंत सिंह से मुलाकात की।वार्ड नंबर 41 के अंतर्गत आने वाले गांव संभालकी, गांव नानू माजरा, वेव एस्टेट सेक्टर-85, प्रीत सिटी सेक्टर-86 और सेक्टर-88 के निवासियों की प्रमुख समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.