Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भगवान जगन्नाथ जी की कृपा बरसाने के लिए 16 जुलाई को होंगे रथ पर सवार, शहर में उत्साह

लक्की भट्टी| लुधियाना
इस्कॉन एवं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव कमेटी की ओर से आगामी 16 जुलाई, वीरवार को श्री दुर्गा माता मंदिर, जगराओं पुल से शाम 4 बजे 30वीं विशाल, भव्य एवं ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ रथयात्रा बड़े श्रद्धाभाव एवं उत्साह के साथ निकाली जाएगी। रथयात्रा को लेकर शहरभर में भक्तों के बीच विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। उपरोक्त शब्दों का प्रक्टावा कमेटी के चेयरमैन राजेश ढांडा ने किया।
रथयात्रा को सफल बनाने के लिए कमेटी के सदस्य एवं जगन्नाथ सेवक दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं। रथयात्रा महोत्सव कमेटी द्वारा महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर समाज के गणमान्य व्यक्तियों, धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं को रथयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है। राजेश ढांडा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ स्वयं भक्तों को दर्शन देने व अपनी कृपा बरसाने के लिए रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करते हैं। ऐसे दिव्य वं ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनना हर श्रद्धालु के लिए गौरव की बात है। कमेटी के महासचिव संजीव सूद बांका ने बताया कि भगवान जगन्नाथ जी के रथ को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। यात्रा में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं द्वारा पुष्पवर्षा, स्वागत द्वार, छबील एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जाएगी। कंगारू ग्रुप के चेयरमैन विश्वा जैन कंगारू ने कहा कि रथयात्रा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारे, सेवा और मानवता का संदेश देने वाला महोत्सव है। होटल महाराजा रिजेंसी के सुखदर्शन जैन भोला ने कहा कि पिछले 29 वर्षों से यह यात्रा श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाली जा रही है।
हर वर्ष हजारों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस मौके सतीश गुप्ता, अनिल सलूजा, राजिन्द्र छाबड़ा ओटाया, कैलाश लड्ढा, केवल बुद्धिराजा, संजय जैन बरनाला, अश्वनी जैन बरनाला, राजेश जैन बॉबी, विकास गोयल विक्की, संजीव गुप्ता स्टॉक एक्सचेंज, मुकेश घई, हरीश जैरथ बिट्टू, सुनील मेहरा, विवेक गुप्ता, मोहन लाल गुप्ता, अनिल राय, प्रशांत सलूजा, सतीश वर्मा रॉयल्टी ज्यूलर्स, कपिल गुप्ता किंगडम, लोकेश सूद, सुभाष डंग, बनवारी हरजाई, चंद्रसेन भोला, मिंटू कालिया, कुलदीप छाबड़ा मिंटू, राहुल अभी बंटी, मधुसूदन सूद, करन लूथरा, संजीव पोपली, बॉबी मल्होत्रा, अमित भगत मुन्ना आदि उपस्थित थे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ईरान की ओर से ट्रंप के बेटे को धमकी का दावा, 10 मिलियन डॉलर इनाम की बात

summer express, तेहरान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार को लेकर ईरान की ओर से कथित तौर पर एक और गंभीर धमकी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सरकारी टेलीविजन से जुड़े एक चैनल पर ट्रंप के 20 वर्षीय बेटे बैरन ट्रंप को निशाना बनाते हुए विवादित वीडियो प्रसारित किया गया। वीडियो में...

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, आज कुछ जिलों में बारिश के आसार

summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की गतिविधियां अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी हैं। सोमवार को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जबकि मंगलवार से ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक रह...

श्रीरंगपट्टनम मंदिर में विधायक की बेटी और महिला पुलिस अधिकारी भिड़ीं

summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक के श्रीरंगपट्टनम स्थित एक मंदिर में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस अधिकारी और विधायक की बेटी के बीच हुई झड़प का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो में दोनों के बीच बहस के बाद एक-दूसरे को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है। घटना 12 अगस्त...

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.