Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अवैध कॉलोनियों का ‘काला कारोबार’! सपनों पर डाका…

राहुल शर्मा | लुधियाना
शहर के मल्होत्रा पैलेस से सटे हुसैनपुरा और लाधिया क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध कॉलोनियों का बड़ा खेल चलने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निजी कॉलोनाइजरों ने खेती योग्य भूमि पर बिना आवश्यक मंजूरियों के प्लॉट काटकर बेच दिए, जिससे सैकड़ों परिवारों की जीवनभर की कमाई दांव पर लग गई। लोगों का आरोप है कि कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकताएं निभाई गईं, जबकि अवैध प्लॉटिंग का कारोबार लगातार चलता रहा।
पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने किराये के मकानों से छुटकारा पाने और अपना घर बनाने के उद्देश्य से किस्तों पर प्लॉट खरीदे थे। बाद में जब बैंक से मकान निर्माण के लिए ऋण लेने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि कॉलोनियां वैध नहीं हैं। इसके चलते बैंक ने ऋण देने से इन्कार कर दिया। लोगों का कहना है कि यदि पहले ही सही जानकारी मिल जाती तो वे अपनी गाढ़ी कमाई इस तरह दांव पर नहीं लगाते।
सूत्रों का दावा है कि संबंधित विभाग ने कुछ मामलों में एफआईआर दर्ज कर और सीमित स्तर पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई का दिखावा किया, लेकिन इसके बाद कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। लोगों का आरोप है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने से कॉलोनाइजरों के हौसले बुलंद हैं।
{रजिस्ट्रियों पर उठे सवाल…
सूत्रों के अनुसार, यदि इन कॉलोनियों की रजिस्ट्रियां हुई हैं तो यह जांच का विषय है कि किन दस्तावेजों के आधार पर उन्हें मंजूरी मिली। कुछ लोगों ने फर्जी एनओसी के आधार पर रजिस्ट्रियां होने के आरोप लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वंदे मातरम् पर बीजेपी कर रही राजनीति, मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप -कुलदीप सिंह राठौर 

Summer express/शिमला, संजू-:ठियोग से कांग्रेस विधायक और AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने वंदे मातरम् को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर राजनीति करने और देश के महत्वपूर्ण मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है। शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में राठौर ने कहा कि वंदे मातरम् को लेकर पहले कभी कोई बड़ा विवाद...

राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों पर बिफरा विपक्ष, वीडियो फुटेज की मांग सदन से वॉकआउट

शिमला, संजू-:हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सदन में एक बार फिर हंगामा हुआ। तीन दिनों से जारी विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में व्यवस्था देते हुए स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी, जबकि समापन राष्ट्रगीत के साथ किया जाएगा। इसी दौरान...

पालतू कुत्तों का पंजीकरण न करवाया तो लगेगा भारी जुर्माना, नगर निगम हमीरपुर ने दी आखिरी चेतावनी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:शहर में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा घरों में पालतू कुत्ते पाले जा रहे हैं, लेकिन नगर निगम के रिकॉर्ड में इनमें से अधिकांश कुत्तों का पंजीकरण ही नहीं हुआ है। नगर निगम हमीरपुर के पास अब तक महज 12 पालतू कुत्तों का पंजीकरण दर्ज है, जबकि शहरी क्षेत्र में पालतू कुत्तों की...

भीख मांगकर जमा किए 8.40 लाख रुपये, मौत के बाद खुला महिला की बचत का राज

Summer express , मंड्या। कर्नाटक के मंड्या जिले में एक 69 वर्षीय महिला की मौत के बाद उसकी वर्षों की बचत का हैरान करने वाला खुलासा हुआ। सड़कों और ट्रैफिक चौराहों पर भीख मांगकर गुजारा करने वाली महिला ने सिक्कों और बैंक खाते में कुल 8.40 लाख रुपये जमा कर रखे थे। घर में रखे...

बठिंडा: गांव की दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखे मिलने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express , बठिंडा। जिले के गांव जय सिंह वाला में सोमवार सुबह सरकारी स्कूल समेत दो स्थानों की दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखे मिलने के बाद हड़कंप मच गया। एक दीवार पर ‘दिलावर बब्बर जिंदाबाद’ जबकि दूसरी जगह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) से संबंधित नारे लिखे पाए गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.