Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर प्रबंधन को सौंपा मांगपत्र

लक्की मेहता | लुधियाना
पंजाब मंडी बोर्ड फील्ड इम्प्लाइज यूनियन की जिला इकाई की बैठक मंगलवार को गिल मंडी (पानी वाली टैंकी) में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इस अवसर पर यूनियन नेताओं ने पंजाब मंडी बोर्ड प्रबंधन से कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई। बैठक में यूनियन के प्रदेश प्रधान गुरमीत सिंह (कोट ईसे खां, मोगा), सरपरस्त खुशवंत सिंह बाजवा (लुधियाना) और सहायक जनरल सचिव सुविंदर सिंह भट्टी (फरीदकोट) विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों पर लंबे समय से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसे में प्रबंधन को कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना चाहिए।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से शिंगारा सिंह को जिला चेयरमैन, दिलप्रीत सिंह को जिला प्रधान, प्रिंस कुमार बॉबी को वरिष्ठ प्रधान, जगतार सिंह को उपाध्यक्ष, गुरिंदर सिंह को महासचिव, गुरदीप सिंह को कोषाध्यक्ष, दिनेश भगत को प्रेस सचिव, लखबीर सिंह को प्रचार सचिव, परमजीत सिंह को सलाहकार तथा सरजीत सिंह और बिंदर सिंह को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। बैठक में यूनियन ने मांग की कि विंग साइड, डीएमयू कार्यालयों, मार्केट कमेटियों, सिविल विंग, जन स्वास्थ्य विंग और बिजली विंग में कार्यरत कच्चे कर्मियों को नियमित किया जाए।
सभी कर्मचारियों को ईएसआई एवं ईपीएफ की सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा सरकार द्वारा घोषित 15 प्रतिशत वेतन वृद्धि तुरंत जारी की जाए। इसके अलावा वर्ष 2004 के बाद भर्ती कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, वर्ष 2011 से रिवर्ट किए गए 24 इलेक्ट्रिशियनों को बहाल करने, सुपरवाइजर श्रेणी के रिक्त पदों पर हेल्परों को पदोन्नत करने, कर्मचारियों का लंबित 18 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने तथा मंडियों में ठेकेदारों के अधीन कार्यरत कर्मचारियों के शोषण पर रोक लगाने की भी मांग की गई। यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं। यदि समय रहते इनका समाधान नहीं किया गया तो यूनियन आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने को मजबूर होगी।
हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि पंजाब मंडी बोर्ड प्रबंधन कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक कदम उठाएगा। बैठक में संजीत भगत, दया राम, अर्जुन कुमार, रणजीत सिंह (लुधियाना), भूपिंदर सिंह, सुशील कुमार, जगतार सिंह, हरदीप सिंह, कमलजीत सिंह, राम सजीवन, गुरिंदर सिंह, बिंदर सिंह, चरणजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में पटवारी-कानूनगो का दो दिवसीय सांकेतिक धरना, 26 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा के पटवारी और कानूनगो अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर दो दिवसीय सांकेतिक धरने पर बैठ गए हैं। रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 25 अगस्त तक उनकी मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो 26...

चीनी के बढ़ते दामों से बढ़ी चिंता, कैथल प्रशासन ने कहा पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। त्योहारी सीजन से पहले चीनी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कुछ सप्ताह में देशभर के बाजारों में चीनी के दाम बढ़े हैं, जिसका असर हरियाणा के बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। बढ़ती कीमतों के बीच उपभोक्ता परेशान...

विधानसभा परिसर में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, अटैचियों और तख्तियों के जरिए लगाए आरोप

Summer express/शिमला, संजू। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल गरमा गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई। काउंसिल चेंबर के बाहर काफी देर तक दोनों पक्षों...

वंदे मातरम् पर बीजेपी कर रही राजनीति, मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप -कुलदीप सिंह राठौर 

Summer express/शिमला, संजू-:ठियोग से कांग्रेस विधायक और AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने वंदे मातरम् को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर राजनीति करने और देश के महत्वपूर्ण मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है। शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में राठौर ने कहा कि वंदे मातरम् को लेकर पहले कभी कोई बड़ा विवाद...

राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों पर बिफरा विपक्ष, वीडियो फुटेज की मांग सदन से वॉकआउट

शिमला, संजू-:हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सदन में एक बार फिर हंगामा हुआ। तीन दिनों से जारी विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में व्यवस्था देते हुए स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी, जबकि समापन राष्ट्रगीत के साथ किया जाएगा। इसी दौरान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.