Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विनोद ज़िंटा के बयान पर भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान का पलटवार

Summer express/शिमला, संजू–हिमाचल कांग्रेस संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा  की ओर से दिए गए भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है. भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने विनोद ज़िंटा के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी की चिंता करने की नसीहत दे डाली. केशव चौहान ने कहा कि कांग्रेस को झूठ बोलने की आदत पड़ गई है. पंचायती राज के चुनाव में जनता कांग्रेस के झूठ का करारा जवाब दे चुकी है ऐसे में कांग्रेस के पास शिवाय झूठ बोलने के कुछ नहीं रह गया है. इससे पहले कांग्रेस संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा था कि अगले 1 महीने में 8 से 10 हजार भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व और कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने की इच्छा जता चुके हैं.

कांग्रेस संगठन महासचिव को अपनी पार्टी की चिंता करने की दी नसिहत

हिमाचल भाजपा के शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को झूठ बोलने की आदत है. साल 2022 के चुनाव में कांग्रेस ने जनता से झूठ बोला और हाल ही में हुए पंचायती राज के चुनाव ने कांग्रेस को करारा जवाब दे दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता भाजपा के संपर्क में है. निकल ही जुब्बल कोटखाई में जहां से कांग्रेस विधायक मंत्री हैं वहां सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है. केशव चौहान ने दावा किया कि लगातार लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं. जबकि कांग्रेस पार्टी के अंदर मंत्री अपने ही जिला अध्यक्षों के खिलाफ बयान दे रहे हैं. केशव चौहान ने कहा कि कांग्रेस के पास झूठ बोलने के अलावा कोई रास्ता नहीं है.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.