Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ड्यूटी के दौरान हवलदार विशम्बर सिंह का निधन, 11 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Summer express /ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल के मलांगड़ मियां गांव के रहने वाले भारतीय सेना के हवलदार विशम्बर सिंह (36) का ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को उनकी पार्थिव देह जब तिरंगे में लिपटी हुई पैतृक गांव पहुंची तो हर आंख नम हो गई।

जानकारी के अनुसार विशम्बर सिंह वर्ष 2008 में भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती देहरादून में थी। सोमवार सुबह नियमित शारीरिक प्रशिक्षण (पीटी) और ड्रिल पूरी करने के बाद वह साइकिल से अपनी यूनिट लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द उठा। साथियों ने बिना देर किए उन्हें सेना के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विशम्बर सिंह करीब 25 दिन पहले ही अपने गांव से छुट्टी बिताकर वापस ड्यूटी पर लौटे थे। परिवार और ग्रामीणों को क्या पता था कि कुछ ही दिनों बाद उनका बेटा और गांव का यह वीर जवान तिरंगे में लिपटकर वापस लौटेगा। जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनकी मां शीला देवी और पत्नी सोनिया देवी ताबूत से लिपटकर बिलख पड़ीं। पूरे गांव में गम और सन्नाटा छा गया।स्वर्गीय विशम्बर सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। उनका बड़ा बेटा अक्षित 11 वर्ष का है, जबकि छोटा बेटा अभी मात्र छह माह का है। अंतिम संस्कार के दौरान 11 वर्षीय अक्षित ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि देकर सभी की आंखें नम कर दीं। यह भावुक पल वहां मौजूद हर व्यक्ति को झकझोर गया।

अंतिम संस्कार में सेना के जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ अपने साथी को अंतिम सलामी दी। प्रशासन की ओर से एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, डीएसपी मुख्यालय अजय ठाकुर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा सेना के वरिष्ठ अधिकारियों लेफ्टिनेंट कर्नल रघुवीर सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मेंद्र पटियाल और लेफ्टिनेंट कर्नल केसी शर्मा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान “भारत माता की जय” और “विशम्बर सिंह अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा। ग्रामीणों ने उन्हें एक साहसी, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ सैनिक बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

75 साल की उम्र में भी शिक्षा का सफर जारी,32 डिग्रियों के बाद अब आचार्य परीक्षा में शामिल हुए डॉ. मिल्खी राम

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:  सीखने की कोई उम्र नहीं होती, यह बात कांगड़ा जिले के गंदड़ गांव के 75 वर्षीय डॉ. मिल्खी राम ने एक बार फिर साबित कर दिखाई है। अब तक 32 शैक्षणिक डिग्रियां हासिल कर चुके डॉ. मिल्खी राम इन दिनों इग्नू अध्ययन केंद्र हमीरपुर में आचार्य (एमए संस्कृत) की परीक्षा देने पहुंचे...

चंडीगढ़ में फूड प्रोसेसिंग सम्मेलन, चिराग पासवान होंगे मुख्य अतिथि

Summer express, चंडीगढ़ | पीएचडीसीसीआई की रीजनल फ़ैशन टैक्सटेक फ़ोरम की चेयरपर्सन हिमानी अरोड़ा की पहल पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने सितंबर 2026 में चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले चेफ़ेक्स इंडिया 2026 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। हिमानी अरोड़ा ने पीएचडीसीसीआई के डिप्टी...

PoK में बढ़ा बवाल, JAAC प्रमुख शौकत नवाज़ मीर गिरफ्तार

रावलकोट | पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में राजनीतिक और सामाजिक तनाव लगातार गहराता जा रहा है। रावलकोट के ईदगाह मैदान में हजारों लोगों ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और स्थानीय अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कई लोगों ने यह दावा भी किया कि PoK की जनता खुद...

जालंधर अदालत परिसर के बाहर सूखा पेड़ गिरा, पार्किंग में खड़ी दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Summer express, जालंधर | जालंधर जिला अदालत परिसर के बाहर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सड़क किनारे खड़ा एक सूखा पेड़ अचानक टूटकर पार्किंग में खड़ी दो गाड़ियों पर गिर पड़ा। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां...

बिलासपुर में पल्स पोलियो अभियान ने हासिल की शत-प्रतिशत सफलता, 28,621 बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी खुराक

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -: बिलासपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान (आईपीपीआई) ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा ने बताया कि जिले में पांच वर्ष तक के सभी चिन्हित बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.