Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला बोरवेल हादसा: 19 घंटे बाद निकाला गया मासूम, अस्पताल में मृत घोषित

Summer express, अंबाला | अंबाला के धनौरा गांव में खुले बोरवेल में गिरे चार वर्षीय मासूम को बचाने के लिए चला करीब 19 घंटे लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन आखिरकार दुखद अंत के साथ समाप्त हो गया। बोरवेल से बाहर निकालने के तुरंत बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह हादसा मंगलवार सुबह हुआ था, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन में भारतीय सेना, नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार जुटी रहीं।

बचाव अभियान के दौरान टीमों को कई गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लगभग 60 फीट गहरे और संकरे बोरवेल में लगातार पानी भर रहा था। बच्चा ऐसी स्थिति में फंसा था जहां पानी का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा था और वह नीचे की ओर खिसकता जा रहा था।

लगातार बारिश और ढीली मिट्टी ने रेस्क्यू ऑपरेशन को और अधिक जटिल बना दिया। कई बार जमीन धंसने जैसी स्थिति बनने पर टीमों को अपनी रणनीति बदलनी पड़ी और अभियान को दोबारा शुरू करना पड़ा।

NDRF के असिस्टेंट कमांडेंट अनिल कुमार ने बताया कि बच्चा पानी से भरे बोरवेल में फंसा हुआ था और लगातार नीचे सरक रहा था। उन्होंने कहा कि खराब परिस्थितियों और तकनीकी बाधाओं के चलते ऑपरेशन को कई बार नए सिरे से संचालित करना पड़ा, जिसकी वजह से बचाव अभियान करीब 18 से 19 घंटे तक चला। उन्होंने यह भी बताया कि अंतिम चरण में बच्चे में जीवन के कोई संकेत नहीं मिले।

करीब 19 घंटे की लगातार खुदाई और प्रयासों के बाद रेस्क्यू टीम बच्चे को बाहर निकालने में सफल रही। इसके तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस से उसे सिटी हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत होने की पुष्टि कर दी।

सिटी हॉस्पिटल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. ऋषिपाल ने बताया कि अस्पताल पहुंचते ही बच्चे की मेडिकल जांच और ECG किया गया, जिसके बाद उसे ‘ब्रॉट डेड’ घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है और मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर धनौरा गांव स्थित उस खुले और खतरनाक बोरवेल को स्थायी रूप से सील कर दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर GRP-RPF का विशेष चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला | अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की ओर से संयुक्त विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों, प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे लोगों और आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की गहन जांच की गई। दरअसल, पिछले कुछ समय से अंबाला समेत...

गैंगस्टर काला जठेड़ी पत्नी और नवजात जुड़वा बेटियों से मिलने गुरुग्राम पहुंचा

Summer express, गुरुग्राम | कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुग्राम पहुंचा, जहां उसने अपनी पत्नी अनुराधा चौधरी और नवजात जुड़वा बेटियों से मुलाकात की। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने मानवीय आधार पर उसे चार घंटे की कस्टडी पैरोल दी थी। दिल्ली पुलिस की टीम काला जठेड़ी को...

75 साल की उम्र में भी शिक्षा का सफर जारी,32 डिग्रियों के बाद अब आचार्य परीक्षा में शामिल हुए डॉ. मिल्खी राम

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:  सीखने की कोई उम्र नहीं होती, यह बात कांगड़ा जिले के गंदड़ गांव के 75 वर्षीय डॉ. मिल्खी राम ने एक बार फिर साबित कर दिखाई है। अब तक 32 शैक्षणिक डिग्रियां हासिल कर चुके डॉ. मिल्खी राम इन दिनों इग्नू अध्ययन केंद्र हमीरपुर में आचार्य (एमए संस्कृत) की परीक्षा देने पहुंचे...

चंडीगढ़ में फूड प्रोसेसिंग सम्मेलन, चिराग पासवान होंगे मुख्य अतिथि

Summer express, चंडीगढ़ | पीएचडीसीसीआई की रीजनल फ़ैशन टैक्सटेक फ़ोरम की चेयरपर्सन हिमानी अरोड़ा की पहल पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने सितंबर 2026 में चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले चेफ़ेक्स इंडिया 2026 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। हिमानी अरोड़ा ने पीएचडीसीसीआई के डिप्टी...

PoK में बढ़ा बवाल, JAAC प्रमुख शौकत नवाज़ मीर गिरफ्तार

रावलकोट | पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में राजनीतिक और सामाजिक तनाव लगातार गहराता जा रहा है। रावलकोट के ईदगाह मैदान में हजारों लोगों ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और स्थानीय अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कई लोगों ने यह दावा भी किया कि PoK की जनता खुद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.