Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: 2262 करोड़ का मुआवजा वितरित, भूमि अधिग्रहण अंतिम चरण में

Summer express/कांगड़ा, धर्मशाला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास (आर एंड आर) की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। जिला प्रशासन के अनुसार परियोजना से प्रभावित परिवारों को मुआवजा वितरण का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। अब तक कुल 2262 करोड़ रुपये की राशि पात्र लाभार्थियों के खातों में जारी की जा चुकी है, जबकि शेष भुगतान भी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही किया जाएगा।

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास पर लगभग 3200 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं।सरकार की ओर से अब तक कुल आवश्यक राशि का करीब 70 प्रतिशत उपलब्ध कराया जा चुका है। हाल ही में प्राप्त 90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में स्थानांतरित कर दी गई है।उन्होंने बताया कि जिन मामलों में भुगतान लंबित है, उनमें अधिकांश भूमि स्वामित्व विवाद, आपसी हिस्सेदारी के मामले तथा न्यायालयों में विचाराधीन सिविल केस शामिल हैं। इन विवादों के निपटारे के बाद संबंधित लाभार्थियों को भी मुआवजा जारी कर दिया जाएगा। प्रशासन ने शेष धनराशि की मांग सरकार को भेज दी है और राशि उपलब्ध होते ही लंबित भुगतान भी पूरा कर लिया जाएगा।पुनर्वास योजना के तहत अधिकांश राजस्व महालों में आर एंड आर अवार्ड घोषित किए जा चुके हैं। अब केवल चार राजस्व महालों में यह प्रक्रिया पूरी होनी शेष है। जिला प्रशासन का कहना है कि इन क्षेत्रों में भी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर जल्द ही अवार्ड जारी कर दिए जाएंगे।

उपायुक्त ने बताया कि जिन प्रभावित परिवारों ने अपनी सहमति दे दी है, वहां पर्यटन विभाग ने भूमि और भवनों का कब्जा लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। भूमि अधिग्रहण अधिनियम के तहत मुआवजा और पुनर्वास राशि के वितरण के बाद संबंधित विभाग को जमीन का विधिवत कब्जा सौंपा जाता है और इसी प्रावधान के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया के दौरान प्रशासन को किसी प्रकार के बड़े विरोध या गतिरोध का सामना नहीं करना पड़ा। प्रभावित लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां दस्तावेजों का सत्यापन कर पात्रता के आधार पर मुआवजा वितरित किया जा रहा है। जिला प्रशासन को उम्मीद है कि आपसी सहमति और सहयोग से भूमि अधिग्रहण तथा पुनर्वास की पूरी प्रक्रिया जल्द ही सफलतापूर्वक पूरी कर ली जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: 2262 करोड़ का मुआवजा वितरित, भूमि अधिग्रहण अंतिम चरण में

Summer express/कांगड़ा, धर्मशाला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास (आर एंड आर) की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। जिला प्रशासन के अनुसार परियोजना से प्रभावित परिवारों को मुआवजा वितरण का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। अब तक कुल 2262 करोड़ रुपये की राशि पात्र लाभार्थियों...

आपदा का बीता एक साल लेकिन नहीं बदले सैंज घाटी के हालात

आज भी सड़के बंद, टैक्सी में सफर करने को मजबूर ग्रामीण जीवानाला में कृत्रिम झील कभी भी मचा सकती है तबाही ग्रामीणों ने प्रशासन से रखी हालात सुधारने की मांग कुल्लू/ मनमिंदर अरोड़ा -:हिमाचल प्रदेश में अब एक बार फिर से मानसून का सीजन शुरू हो गया है। साल 2023 और 2025 की बारिश के...

मेरिट आधारित होगी प्रिंसिपल पदोन्नति, स्कूलों में शुरू होगा ऑनलाइन निरीक्षण: शिक्षा मंत्री

Summer express/शिमला, संजू-:  हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। बुधवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षा विभाग की बैठक के बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रिंसिपलों की पदोन्नति अब मेरिट आधारित नीति के...

सलोह प्राथमिक स्कूल अग्निकांड के बाद 31 बच्चों की पढ़ाई जारी, माध्यमिक विद्यालय में बनाया गया अस्थायी इंतजाम

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:चुराह विधानसभा क्षेत्र की जसोरगढ़ पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला सलोह में हाल ही में हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद प्रशासन ने बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है। आग लगने से स्कूल भवन के तीन कमरे पूरी तरह जलकर राख हो गए,...

पत्नी के साथ रह रहे युवक को पति ने मारी गोली, हालत गंभीर

Summer express, फरीदाबाद, अनिल मंगला। एनसीआर से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवक को कथित तौर पर महिला के पति ने गोली मार दी। घटना बल्लभगढ़ क्षेत्र की राजीव कॉलोनी की है, जहां देर रात घर में घुसकर युवक पर फायरिंग की गई। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.