Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मेरिट आधारित होगी प्रिंसिपल पदोन्नति, स्कूलों में शुरू होगा ऑनलाइन निरीक्षण: शिक्षा मंत्री

Summer express/शिमला, संजू-:  हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। बुधवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षा विभाग की बैठक के बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रिंसिपलों की पदोन्नति अब मेरिट आधारित नीति के तहत की जाएगी। उन्होंने कहा कि नई पदोन्नति सूची का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। आवश्यकता पड़ने पर इस प्रस्ताव को मंत्रिमंडल की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में प्रिंसिपलों के कई पद रिक्त हैं, इसलिए अतिरिक्त प्रिंसिपलों की नियुक्ति जरूरत वाले स्कूलों में की जाएगी, ताकि शैक्षणिक कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूलों के विलय की प्रक्रिया मौजूदा शैक्षणिक सत्र के बीच में नहीं की जाएगी और इस संबंध में छात्रों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी।रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए जम्मू-कश्मीर की कुछ सफल व्यवस्थाओं को अपनाने की योजना बनाई गई है। इसके तहत स्कूलों का ऑनलाइन निरीक्षण शुरू किया जाएगा, जिससे निगरानी व्यवस्था अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी। साथ ही दूरदराज के क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक वर्ष की विशेष योजना तैयार की जा रही है। प्रत्येक जिले में विद्या समीक्षा केंद्र स्थापित करने की दिशा में भी सरकार कार्य कर रही है।उन्होंने रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल डिवाइस योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को जल्द ही डीबीटी के माध्यम से लैपटॉप के लिए 16 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल तकनीकी प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने विश्वास जताया कि इन पहलों से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता, पारदर्शिता और प्रशासनिक दक्षता को नई मजबूती मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में मकान से टकराई डायल-112 गाड़ी, पुलिसकर्मियों पर नशे का आरोप

summer express , कैथल। कैथल जिले में सोमवार रात डायल-112 की एक गाड़ी मकान के गेट से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने वाहन में शराब की बोतल मिलने पर उसमें सवार तीन पुलिसकर्मियों पर नशे में होने का आरोप लगाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, पुलिसकर्मियों के...

रेवाड़ी में रातभर बारिश, बावल में सबसे ज्यादा बरसे बादल

Summer express, रेवाड़ी। जिले में सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक बारिश का दौर जारी रहा। इससे मौसम सुहावना बना हुआ है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार देर रात भी जिले के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई थी। इसके बाद सोमवार को दिनभर धूप नहीं निकली और मंगलवार को...

27 अगस्त के पंजाब बंद का व्यापार मंडल ने किया विरोध, रक्षाबंधन पर दुकानें बंद न करने की अपील

Summer express, पटियाला। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक प्रधान राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारियों ने कारोबार से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की और सोशल मीडिया पर 27 अगस्त को पंजाब बंद को लेकर चल रही अपील का विरोध किया। प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की सहमति के बिना...

अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारी देने का समय : नितिन गडकरी

summer express, नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सार्वजनिक जीवन में अपनी भूमिका और नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से लगातार सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और अब पहले की...

तालाबों में गंदा पानी नहीं जाना चाहिए, ट्रीटमेंट के बाद ही तालाब में पहुंचे पानी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Summer express , मोनिका रावत , चंडीगढ़,।- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बने तालाबों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ इनके रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी तालाब में गंदा पानी सीधे न जाए, इसके लिए पानी को वैज्ञानिक तरीके से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.