Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बेंगलुरु की पत्थर खदान में बड़ा हादसा, चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत

Summer express, बेंगलुरु,। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में बिहार के सात मजदूरों की जान चली गई। बेंगलुरु साउथ तालुक के मादापट्टना इलाके स्थित एक पत्थर की खदान में अचानक विशाल चट्टान खिसकने से मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में कई अन्य श्रमिक घायल भी बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान में पत्थर तोड़ने और खुदाई का काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि साइट पर करीब 18 मजदूर मौजूद थे। इसी दौरान करीब 40 फीट ऊंचाई से एक भारी चट्टान अचानक नीचे आ गिरी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के तुरंत बाद पुलिस, दमकल विभाग और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। मलबा हटाकर फंसे लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया गया। घायल मजदूरों को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायलों की सही संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है।

प्रशासन ने एहतियातन पूरे इलाके को सील कर दिया है और यह जांच की जा रही है कि मलबे के नीचे कोई अन्य मजदूर तो नहीं फंसा हुआ। पुलिस ने पुष्टि की है कि मृतकों में सभी सात मजदूर बिहार के रहने वाले थे और दिहाड़ी मजदूर के रूप में स्टोन क्रशर साइट पर काम कर रहे थे।

प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि खदान में सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यूपी व बिहार की तुलना में पंजाब पीछे छूट रहा लोग परेशान हैं और व्यापारी पलायन कर रहे

सुनील शिंगार | लुधियानासमर न्यूज पंजाब के दो दिनों के दौरे के दौरान मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष लुधियाना पहुंचे। लुधियाना पहुंचने पर उन्होंने कई अहम मीटिंग की और 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यूपी और बिहार...

चुनाव करवाने की मांग पर विपक्ष भिड़ा, हंगामे और धक्का-मुक्की के बाद दलों की सहमति से तय हुई मतदान की तारीख

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम लुधियाना की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) के दो नए सदस्यों के चुनाव को लेकर मंगलवार को गुरु नानक देव भवन में बुलाई गई विशेष जनरल हाउस की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। चुनाव की तारीख और मतदान प्रक्रिया को लेकर आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के पार्षद...

डीए बकाया को लेकर पंजाब के कर्मचारी कल सामूहिक छुट्टी पर

{करीब चार लाख कर्मचारी और 3.5 लाख पेंशनभोगियों के शामिल होने का दावा; लंबित 18 प्रतिशत डीए किस्तों के भुगतान की मांगसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी लंबित महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर 27 अगस्त को सामूहिक छुट्टी लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी संगठनों के...

अब नई पीढ़ी को मौका देने का समय: गडकरी

एजेंसी |नागपुरकेंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है। नागपुर के काटोल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और अब पहले की तरह ज्यादा काम...

धर्म परिवर्तन मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -: घुमारवीं उपमंडल के हवाण गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर दर्ज दो एफआईआर का मामला अब जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। मंगलवार को हवाण गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग उठाई। ज्ञापन की प्रतियां राज्यपाल, मुख्यमंत्री, डीजीपी हिमाचल प्रदेश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.