Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, छह दिन मौसम रहेगा सक्रिय

चंडीगढ़। पंजाब में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ मौसम ने करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को राज्य के 18 जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले छह दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की संभावना के बीच प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। लुधियाना में संभावित जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम की मेयर देर रात करीब 2 बजे प्रमुख पंपिंग स्टेशनों का निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पंप, जनरेटर और ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह कार्यशील रहें, ताकि बारिश के दौरान शहर में पानी जमा न हो और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर निगम ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी जारी किए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से पंजाब के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ वर्षा होगी। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आने की संभावना है, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

कुछ स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना
चंडीगढ़ और ट्राइसिटी में बुधवार को हुई हल्की से मध्यम बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। बादलों और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को लंबे समय बाद गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में भी सोमवार तक रुक-रुक कर बारिश और कुछ स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश का यह दौर किसानों के लिए भी राहत लेकर आएगा। हालांकि, निचले इलाकों में जलभराव, और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.