Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, तीसरे साथी की भूमिका जांच के घेरे में

Summer express, पानीपत । हरियाणा के पानीपत जिले के सिवाह गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतकों की पहचान 15 वर्षीय समीर पुत्र मुकेश और 15 वर्षीय असीस पुत्र बिल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने करीब एक घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों के शव तालाब से बरामद कर लिए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर अपने एक तीसरे साथी के साथ तालाब के पास गए थे। इसी दौरान तालाब में गिरी चप्पल निकालने के प्रयास में एक किशोर पानी में उतर गया। बताया जा रहा है कि तालाब का पानी काफी गहरा था, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया। साथी को डूबता देख दूसरे किशोर ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी, लेकिन दोनों गहरे पानी में समा गए।

घटना के समय मौजूद तीसरे किशोर ने गांव पहुंचकर लोगों को हादसे की सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही औद्योगिक सेक्टर हुडा-29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शव तालाब से बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सिविल अस्पताल भेज दिया है।

सिवाह गांव के सरपंच पति आर्य रणदीप कादियान ने घटना पर दुख जताते हुए बताया कि हादसे में दोनों बच्चों की मौत हो गई है, जिससे गांव में मातम पसरा हुआ है।

वहीं, पुलिस अब घटना के समय मौके पर मौजूद तीसरे किशोर की भूमिका की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह केवल हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पानीपत में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, तीसरे साथी की भूमिका जांच के घेरे में

Summer express, पानीपत । हरियाणा के पानीपत जिले के सिवाह गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतकों की पहचान 15 वर्षीय समीर पुत्र मुकेश और 15 वर्षीय असीस पुत्र बिल्लू के रूप में...

पंचायती जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंचे सरपंच से मारपीट, वीडियो वायरल

Summer express, महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल क्षेत्र स्थित गांव कुलताजपुर में पंचायती जमीन से कथित अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद बढ़ गया। इस दौरान गांव के सरपंच के साथ मारपीट की घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक और...

3 जुलाई से आईटीआई में ट्रेड और संस्थान चयन प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई तक भरने होंगे विकल्प

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में दाखिले को लेकर अहम घोषणा की है। विभाग के अनुसार, पंजीकरण करा चुके अभ्यर्थियों को 3 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक अपनी पसंद के ट्रेड और संस्थान चुनने का...

बारिश की कमी से अंबाला में धान रोपाई प्रभावित, किसानों और मजदूरों की बढ़ी चिंता

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर। हरियाणा में मानसून की दस्तक के बावजूद अंबाला जिले के अधिकांश इलाकों में पर्याप्त बारिश नहीं होने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। बारिश की कमी के कारण जहां किसानों को खेतों में रोपाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं बिहार से रोजगार की...

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर बीएलओ निलंबित, विभागीय कार्रवाई के आदेश

Summer express, महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बरतने के मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.