Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल बना शिमला का नया इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन, प्रकृति के बीच मिलेगा अनूठा अनुभव

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पर्यटन को नई पहचान देने के उद्देश्य से विकसित कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल अब पर्यटकों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बनकर उभर रहा है। लगभग 2.5 किलोमीटर लंबी इस नेचर ट्रेल का निर्माण प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और सतत पर्यटन को बढ़ावा देने की सोच के साथ किया गया है। ट्रेल को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि बच्चे, युवा और वरिष्ठ नागरिक सभी आसानी से इसका आनंद ले सकें।शिमला के ऑकलैंड टनल से लगभग आठ किलोमीटर दूर पोआबो पंचायत क्षेत्र में स्थित इस ट्रेल तक सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। देवदार, चीड़ और बांज के घने जंगलों से होकर गुजरने वाला यह मार्ग पर्यटकों को प्राकृतिक वातावरण के बीच सुकूनभरा अनुभव प्रदान करता है।

हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वन विभाग द्वारा लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से विकसित कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का लोकार्पण किया। करीब आठ हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित इस परियोजना का उद्देश्य जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण शिक्षा और इको-टूरिज्म को प्रोत्साहित करना है।इस ट्रेल की सबसे बड़ी विशेषता यहां से दिखाई देने वाले हिमालय के विहंगम दृश्य हैं। पर्यटक यहां से शाली शिखर, महालू शिखर, मशोबरा, नालदेहरा और आसपास की पर्वत श्रृंखलाओं का मनोरम नजारा एक ही स्थान से देख सकते हैं। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर बनाए गए वॉच टावर प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से देखने का अवसर प्रदान करते हैं।पर्यटकों के आकर्षण को बढ़ाने के लिए ट्रेल परिसर में बोनसाई उद्यान भी विकसित किया गया है, जहां लगभग 15 प्रजातियों के 40 बोनसाई पौधे लगाए गए हैं। साथ ही कैक्टस गार्डन, ऑर्किडेरियम और मशरूम उद्यान भी तैयार किए जा रहे हैं। आगंतुकों को हिमाचल की जैव विविधता से परिचित कराने के लिए थ्री-डी डिस्प्ले के माध्यम से राज्य पक्षी मोनाल, जुजुराना और अन्य वन्य प्रजातियों की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है। योग प्वाइंट भी इस परियोजना का विशेष हिस्सा है।

परियोजना का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित करना भी है। ट्रेल के संचालन में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है तथा युवाओं को नेचर गाइड के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

उप वन संरक्षक शिमला अनिकेत वान्वे ने बताया कि इस परियोजना के लिए भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत लगभग पांच करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय लोगों की आजीविका को मजबूत करना है।उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि वे “Roam the Hills, Respect the Hills” के संदेश को अपनाते हुए स्वच्छता बनाए रखें और कूड़ा-कचरा केवल निर्धारित डस्टबिन में ही डालें, ताकि इस नेचर ट्रेल की प्राकृतिक सुंदरता लंबे समय तक सुरक्षित रह सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.