Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

Summer express/चम्बा/ मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई। मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है, जिससे क्षेत्र की 55 पंचायतों की हजारों की आबादी प्रभावित हुई है। लगातार हो रही बारिश के चलते जिले के कई अन्य संपर्क मार्ग भी बाधित हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने और आपात स्थिति से निपटने के निर्देश जारी किए हैं।

पंगोला नाले में आए तेज बहाव के कारण चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। यह सड़क चुराह क्षेत्र की 55 पंचायतों के लोगों के लिए जीवनरेखा मानी जाती है। सड़क बंद होने से लोगों की आवाजाही के साथ-साथ आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और सड़क को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।मानसून के दौरान बार-बार सड़कें बंद होने की स्थिति को देखते हुए उपमंडल प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं। विभाग को आगामी तीन दिनों के भीतर सभी संवेदनशील और भूस्खलन प्रभावित स्थानों पर जेसीबी और एलएनटी मशीनें तैनात करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि बारिश के दौरान यदि कहीं सड़क बाधित होती है तो उसे तुरंत बहाल किया जा सके। इसके साथ ही आपदा मित्रों की टीमें भी पूरे मानसून सीजन में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सक्रिय रहेंगी।मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश के कई पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। ऐसे में भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और सड़कें बंद होने जैसी घटनाओं की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

उधर, चुराह के एसडीएम राजेश कुमार जरियाल का कहना है कि मानसून को देखते हुए सभी विभागों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील स्थानों पर मशीनरी पहले से तैनात रखने को कहा गया है, ताकि सड़क बंद होने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.