Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला कोर्ट का सख्त रुख: आरोपियों का सिर मुंडवाकर घुमाने के मामले में जांच के आदेश

Summer express, पंचकूला  | हरियाणा के पंचकूला में पुलिस हिरासत के दौरान आरोपियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है। कालका के एसडीजेएम अभिमन्यु राजपूत की अदालत ने पिंजौर मर्डर केस के आरोपियों का जबरन सिर मुंडवाने, नंगे पैर सड़क पर घुमाने और सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने के आरोपों पर संज्ञान लेते हुए पंचकूला पुलिस कमिश्नर को विभागीय जांच कराने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने तय समय में जांच रिपोर्ट पेश करने को भी कहा है।

कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि किसी भी आरोपी के साथ कानून से बाहर जाकर अमानवीय व्यवहार करना, कस्टडी में प्रताड़ित करना या उसका सार्वजनिक ‘मीडिया ट्रायल’ करना न्यायिक प्रक्रिया और संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ है।

दरअसल यह मामला को पिंजौर के मुख्य बाजार में हुए जितेश मनोचा उर्फ किट्टू हत्याकांड से जुड़ा है। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से आरोपी रोहित मेहता ने अदालत में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत के दौरान उसके और अन्य आरोपियों के बाल जबरन काटे गए, मारपीट की गई और उन्हें नंगे पैर सड़कों पर घुमाकर वीडियो और तस्वीरें वायरल की गईं। याचिका में संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और मेडिकल जांच की मांग की गई थी।

अदालत के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में आरोपियों खुशदीप सिंह, रोहित मेहता और मनप्रीत सिंह के शरीर पर कुछ दिन पुरानी सामान्य चोटों के निशान मिलने की पुष्टि हुई है। हालांकि किसी गंभीर फ्रैक्चर की पुष्टि नहीं हुई।

सुनवाई के दौरान अदालत ने जब सीसीटीवी फुटेज मांगी तो क्राइम ब्रांच और चंडीमंदिर इकाई के तत्कालीन प्रभारियों ने लिखित जवाब में कहा कि संबंधित परिसर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे, इसलिए फुटेज उपलब्ध नहीं कराई जा सकती।

वहीं पुलिस ने अदालत में दलील दी कि दो आरोपी हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे थे, जिसके दौरान उन्हें चोटें लगीं। पुलिस के अनुसार इस संबंध में अलग से एफआईआर भी दर्ज की गई है। साथ ही पुलिस ने कहा कि आरोपियों को साक्ष्य जुटाने और निशानदेही के लिए बाहर ले जाना जांच प्रक्रिया का हिस्सा था।

हालांकि अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी आरोपी का उसकी इच्छा के विरुद्ध सिर मुंडवाकर सार्वजनिक रूप से पेश करना बेहद गंभीर मामला है। कोर्ट ने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी है ताकि सच्चाई सामने आ सके और यदि कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसकी जवाबदेही तय की जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.