Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा:  ट्रक में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत

Summer express, पलवल | कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा मानेसर की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक आगे खड़े दूसरे ट्रक से जा टकराया। टक्कर के बाद ट्रक में भीषण आग लग गई और चालक केबिन में ही फंस गया।

मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के स्तलमपुर निवासी 47 वर्षीय बाबर अली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ट्रक लेकर मानेसर की ओर जा रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसका ट्रक सड़क पर खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ ही क्षणों में वाहन आग की लपटों में घिर गया।

आग लगने के बाद चालक बाहर निकलने का प्रयास भी नहीं कर सका और केबिन में ही फंसकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और फिर चालक के शव को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव स्वजनों को सौंपा जाएगा।

हादसे के कारण कुछ समय तक KMP एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.