Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नारनौल में बड़ा हादसा टला: स्कूल बस गड्ढे में उतरी,  बच्चे, शिक्षिका और स्टाफ सुरक्षित

Summer express, नारनौल। हरियाणा के नारनौल शहर में मंगलवार सुबह एक निजी स्कूल की बस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। कुलताजपुर रोड स्थित हीरानगर कॉलोनी के पास बच्चों को स्कूल ले जा रही बस अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। बस एक ओर झुक गई, लेकिन पलटी नहीं, जिससे उसमें सवार करीब 50 बच्चों, एक शिक्षिका, परिचालक और चालक की जान बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस हीरानगर कॉलोनी से बच्चों को बैठाने के बाद आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस के दाहिनी ओर के आगे और पीछे के पहिए सड़क किनारे बने गड्ढे में उतर गए। इससे बस एक तरफ झुक गई और बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की आवाज और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए सभी बच्चों और स्टाफ को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी बच्चे, शिक्षिका या अन्य स्टाफ सदस्य को कोई चोट नहीं आई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय महिलाओं ने चालक की लापरवाही पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि सड़क पर्याप्त चौड़ी होने के बावजूद बस का सड़क से नीचे उतर जाना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन भी घटनास्थल पर पहुंच गया। इसके बाद दूसरी बस की व्यवस्था कर सभी बच्चों को सुरक्षित स्कूल भेजा गया। हादसे के बाद कुछ समय तक मौके पर अभिभावकों और स्थानीय लोगों की भीड़ लगी रही। हालांकि समय रहते बड़ा हादसा टल जाने से सभी ने राहत की सांस ली।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.