Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा रोडवेज बस पर यूपी में हमला, सोनीपत डिपो के चालक-परिचालक से मारपीट

Summer express, सोनीपत | हरियाणा रोडवेज के सोनीपत डिपो की बस के चालक और परिचालक के साथ उत्तर प्रदेश के शामली जिले में मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने बीच रास्ते बस रुकवाकर चालक और कंडक्टर पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना के दौरान बस में सवार यात्रियों ने साहस दिखाते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सोनीपत डिपो की रोडवेज बस मंगलवार सुबह देहरादून के लिए रवाना हुई थी। वापसी के दौरान शामली निवासी एक युवक बस में सवार हुआ। चालक संदीप के मुताबिक युवक महिला यात्रियों के सामने ही कपड़े बदलने की जिद करने लगा। जब उसे पीछे जाकर कपड़े बदलने के लिए कहा गया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक ने बस को शामली से आगे नहीं जाने देने की धमकी दी और अपने साथियों को मौके पर बुला लिया।

बस के शामली पहुंचते ही तीन मोटरसाइकिलों पर सवार 8 से 10 युवक पहुंचे और बस को जबरन रुकवा लिया। आरोप है कि हमलावर बस में घुस गए और चालक व परिचालक के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान उनके कपड़े फाड़ दिए गए और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला किया गया। हमलावरों ने बस के शीशे भी तोड़ दिए, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। उस समय बस में करीब 70 यात्री सवार थे।

मारपीट के बाद भागने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को बस में मौजूद यात्रियों ने पकड़ लिया। चालक सूझबूझ दिखाते हुए बस को सीधे सोनीपत लेकर पहुंचा, जहां दोनों आरोपियों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया।

हालांकि, पकड़े गए आरोपी हिमांशु ने दावा किया कि विवाद की शुरुआत बस चालक की ओर से हुई थी और सावन केवल जूते बदल रहा था। उसने यह भी माना कि बस के भीतर हिंसा करना गलत था।

सोनीपत के सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र दहिया ने बताया कि पूरी घटना उत्तर प्रदेश के शामली क्षेत्र में हुई है। इसलिए इस मामले में कानूनी कार्रवाई शामली पुलिस द्वारा की जाएगी। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों के साथ हुई इस घटना के बाद चालक-परिचालक की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.