Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अब तक दो मामले आए सामने

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू | मानसून के मौसम के साथ पलवल जिले में मलेरिया का खतरा बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। सिविल सर्जन डॉ. सतेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि जिले में अब तक मलेरिया के दो मामले सामने आए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि मलेरिया की रोकथाम के लिए प्रशासन के साथ सहयोग करें और अपने आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें।

डॉ. वशिष्ठ ने कहा कि मलेरिया एक गंभीर संक्रामक बीमारी है, जो संक्रमित मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलती है। यदि समय रहते इलाज नहीं कराया जाए तो यह बीमारी जानलेवा भी साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और सतर्कता के माध्यम से मलेरिया के प्रसार को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है।

उन्होंने बताया कि मलेरिया के मरीज को तेज ठंड के साथ बुखार आना, पसीना आने के बाद बुखार उतरना, अत्यधिक कमजोरी, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी और दस्त जैसी शिकायतें हो सकती हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सरकारी अस्पताल में चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए।

सिविल सर्जन ने नागरिकों को सलाह दी कि मच्छरों से बचाव के लिए फुल बाजू के कपड़े पहनें, रात में मच्छरदानी का उपयोग करें और घर के आसपास पानी जमा न होने दें। उन्होंने सप्ताह में एक दिन ‘ड्राई डे’ मनाने की अपील करते हुए कहा कि कूलर, पानी की टंकियों, गमलों और अन्य बर्तनों की नियमित सफाई करें। साथ ही घर की नालियों की सफाई कर उनमें काला तेल डालें, ताकि मच्छरों का प्रजनन रोका जा सके।

डॉ. वशिष्ठ ने कहा कि डेंगू और मलेरिया फैलाने वाले मच्छर रुके हुए पानी में तेजी से पनपते हैं। इसलिए बारिश के मौसम में विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और लोगों से अपील की जा रही है कि किसी भी प्रकार के बुखार या संदिग्ध लक्षणों को नजरअंदाज न करें तथा समय पर जांच और उपचार कराएं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.