Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद के एसटीपी प्लांट में बड़ा हादसा: जहरीली गैस की चपेट में आए दो कर्मचारी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Summer express, फरीदाबाद। जीवन नगर स्थित ईदगाह के पास बने एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) में मंगलवार सुबह सफाई कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टैंक की सफाई के लिए अंदर उतरे दो कर्मचारी संदिग्ध जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए और टैंक के भीतर ही फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और दोनों कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, एसटीपी प्लांट के रखरखाव का कार्य एक निजी ठेकेदार के अधीन है। मंगलवार सुबह करीब छह बजे कर्मचारी अनमोल सफाई के लिए टैंक में उतरा था। कुछ समय बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर टैंक के अंदर गिर पड़ा। अनमोल के बाहर न आने पर उसका ममेरा भाई आकाश, जो उसी प्लांट में कार्यरत है, उसे बचाने के लिए टैंक में उतरा। हालांकि अंदर पहुंचते ही वह भी बेहोश हो गया और टैंक में फंस गया।

दोनों कर्मचारियों को संकट में देखकर विपिन नामक एक अन्य कर्मचारी उन्हें बाहर निकालने के लिए टैंक में उतरा, लेकिन जहरीली गैस के प्रभाव से उसकी भी तबीयत बिगड़ने लगी। स्थिति को भांपते हुए बाहर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत उसे खींचकर बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई। इसके बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और राहत एजेंसियों को सूचना दी गई।

बताया जा रहा है कि अनमोल और आकाश दोनों एसटीपी प्लांट परिसर में ही रहते हैं। हादसे के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। प्रारंभिक जांच में टैंक के भीतर जहरीली गैस जमा होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

फिलहाल दोनों कर्मचारियों को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रशासन ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखी है और रेस्क्यू टीमों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

ट्राइसिटी में हथियार सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ l ट्राइसिटी में सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल, दो देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।...

अभिषेक बनर्जी जल्द जाएंगे जेल, ओवैसी कभी भाजपा के साथ नहीं रहे : रेखा शर्मा

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |  राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने पश्चिम बंगाल के प्राथमिक स्कूल भर्ती घोटाले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और उसके राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। अंबाला प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के चलते अभिषेक बनर्जी जल्द ही...

यमुनानगर में होटल कारोबारी को जान से मारने की धमकी, परिवार और होटल को भी निशाना बनाने की चेतावनी

Summer express, यमुनानगर l शहर के एक होटल कारोबारी को डाक के माध्यम से मिले दो धमकी भरे पत्रों ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पत्रों में कारोबारी, उनके बेटे, बहन और जीजा को जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ होटल को आग लगाने की चेतावनी भी दी गई है। घटना...

संसाधनों की कमी पर भड़के बिजली कर्मचारी, UHBVN के खिलाफ प्रदर्शन

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |  हरियाणा विद्युत विभाग (UHBVN) में संसाधनों की कमी को लेकर कर्मचारियों का गुस्सा खुलकर सामने आया। अंबाला में विभागीय कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और कार्य व्यवस्था में आ रही खामियों को उजागर करते हुए अधिकारियों के खिलाफ विरोध जताया। कर्मचारियों का कहना है कि आधुनिक तकनीक के...

शहीद स्मारक का लाइट एंड साउंड शो बनेगा प्रमुख आकर्षण : अनिल विज

Summer express, अंकुर कपूर , अम्बालाl। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक के ओपन एयर थियेटर में तैयार किए गए अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शो का निरीक्षण किया। इस दौरान शो के निर्माण से जुड़ी मुंबई की टीम के निदेशक, लेखक एवं कलाकार अतुल तिवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.