Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा: उज्ज्वला लाभार्थियों पर भी बढ़ेगा बोझ, सब्सिडी में नहीं हुआ बदलाव

Summer express, नई दिल्ली। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी के बाद प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के करोड़ों लाभार्थियों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या उन्हें भी बढ़ी हुई कीमत चुकानी पड़ेगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी जारी रहेगी, लेकिन सिलेंडर के मूल मूल्य में वृद्धि का असर लाभार्थियों पर भी पड़ेगा।

ताजा कीमतों के अनुसार दिल्ली में सामान्य उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब 942 रुपये में उपलब्ध है। वहीं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी मिलने के बाद यही सिलेंडर 642 रुपये में मिलेगा। यानी आम उपभोक्ताओं की तरह उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए भी सिलेंडर 29 रुपये महंगा हो गया है।

सब्सिडी यथावत, राहत नहीं बढ़ी

सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत दी जाने वाली सब्सिडी में न तो कोई कटौती की है और न ही इसे बढ़ाया है। ऐसे में सिलेंडर की कीमत बढ़ने का सीधा असर उपभोक्ताओं के जेब खर्च पर पड़ेगा। हालांकि सब्सिडी जारी रहने से लाभार्थियों को बाजार मूल्य की तुलना में अब भी राहत मिलती रहेगी।

क्या है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना है।

मई 2026 तक देशभर में 10.55 करोड़ से अधिक उज्ज्वला गैस कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें 14.2 किलोग्राम या 5 किलोग्राम का सिलेंडर, घरेलू प्रेशर रेगुलेटर, सुरक्षा होज पाइप, डीजीसीसी बुकलेट और दो बर्नर वाला गैस स्टोव शामिल होता है।

करोड़ों परिवारों पर असर

एलपीजी कीमतों में हालिया वृद्धि का असर देशभर के करोड़ों घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों पर भी पड़ेगा। हालांकि सरकार द्वारा दी जा रही 300 रुपये की सब्सिडी फिलहाल जारी रहने से लाभार्थियों को कुछ राहत मिलती रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 400 पदों पर होगी भर्ती,6 नवंबर को मंडी में इंटरव्यू

Summer express/मंडी/धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवक-युवतियों के लिए बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड द्वारा 400 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के...

हिमाचल में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच,‘खेलो हिमाचल’ पर खर्च होंगे 22.5 करोड़; धर्मशाला से होगा आगाज

छह खेलों में ब्लॉक से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं, विजेताओं को मिलेगी लाखों की इनामी राशि  खिलाड़ियों के होंगे डोप टेस्ट, 20 नवंबर को मुख्यमंत्री सुक्खू कर सकते हैं शुभारंभ Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और युवाओं को खेलों के प्रति...

गुरुग्राम में घर की छत पर चल रही थी पटाखों की अवैध दुकान, 186 किलो पटाखे बरामद

Summer express, गुरुग्राम | दिवाली के त्योहार को देखते हुए अवैध रूप से पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ पुलिस तथा सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में टीम ने बादशाहपुर इलाके में एक मकान की छत पर अवैध रूप से पटाखे बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

अंबाला शहीदी स्मारक को किसी पार्टी से जोड़ना गलत, गुमनाम शहीदों को समर्पित है स्मारक: असीम गोयल

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर) | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबाला दौरे और 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति पर आधारित शहीदी स्मारक के उद्घाटन से पहले जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री असीम गोयल ने प्रेस वार्ता कर लोगों से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा...

लक्कड़ बाजार से रिज मैदान तक पहुंचना होगा आसान..शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली और लिफ्ट की सुविधा

 15.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा प्रोजेक्ट Summer express/शिमला, संजू-: राजधानी शिमला में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जल्द ही खड़ी चढ़ाई से राहत मिलने वाली है। लक्कड़ बाजार से रिज मैदान तक पहुंचने के लिए अब लोगों को पैदल चढ़ाई चढ़ने की मजबूरी नहीं रहेगी। नगर निगम की ओर से इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.